फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CT of transformer failure, affecting six Substation

ट्रांसफॉर्मर की सीटी में खराबी, छह उपकेंद्र प्रभावित

Fri, 25 Apr 2014 08:45 AM IST
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 25 Apr 2014 08:45 AM IST
विज्ञापन
CT of transformer failure, affecting six Substation

220 केवी उपकेंद्र चिनहट के 40 एमवीए पॉवर ट्रांसफॉर्मर की सीटी (करंट ट्रांसफॉर्मर) में गुरुवार को सुबह खराबी आ गई, जिसके कारण छह उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। इसमें एक उपकेंद्र तो साढ़े छह घंटे तक ठप रहा।

विज्ञापन


जिससे 5000 कनेक्शन धारक बिजली को तरस गये। वहीं 220 केवी सरोजनीनगर उपकेंद्र के ट्रांसफॉर्मर में रखरखाव कार्य के चलते तीन उपकेंद्र नादरगंज ओल्ड एवं न्यू, इंद्रलोक की बिजली दो से तीन घंटे तक बंद रही।
विज्ञापन


220 केवी चिनहट उपकेंद्र पर सीटी में पूर्वाह्न 10:20 बजे खराबी आई।

इससे कमता एवं एचएएल उपकेंद्र ठप हो गये, जिसके चलते गोमतीनगर स्थित मंडी भवन की बिजली बंद हो गई।

एचएएल उपकेंद्र 132 केवी गोमतीनगर उपकेंद्र से चालू हो गया पर मंडी भवन को बिजली नहीं मिल पाई।

इसके अलावा चिनहट शिवपुरी, औद्योगिक क्षेत्र चिनहट, इंदिरानगर सेक्टर 14 न्यू एवं ओल्ड, सर्वोदयनगर की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई।

अपराह्न 3:25 बजे सीटी की खराबी दूर हुई तब कमता एवं एचएएल उपकेंद्र को बिजली मिल सकी।

इसके कारण फैजाबाद रोड, इस्माईलगंज, इंदिरानगर ए से डी ब्लाक, सर्वोदयनगर, सेक्टर 8 से 16 तक, तकरोही, मुलायमनगर, पिकनिक स्पॉट रोड, मुंशी पुलिया आदि इलाकों में शाम चार बजे तक बिजली कटौती चली।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि मंडी भवन में बिजली न होने से सरकारी कामकाज प्रभावित हुआ। इसके अलावा रखरखाव कार्य के चलते राजाजीपुरम, निशातगंज एवं न्यू हैदराबाद इलाकों में दोपहर से शाम तक बिजली आपूर्ति में व्यवधान रहा।

राजाजीपुरम कॉलोनी में 26 अप्रैल को न्यू उपकेंद्र इलाकों में 16 घंटे बिजली कटौती होगी।

यह कटौती उपकेंद्र पर 10 एमवीए का नया ट्रांसफॉर्मर स्थापित करने के कारण की जाएगी।

अधिशासी अभियंता आरके श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह 8 बजे से 8 एमवीए के ट्रांसफॉर्मर को शिफ्ट करने का सिलसिला शुरू होगा जो रात 12 बजे तक चलेगा।

इसके कारण कैम्पवेल रोड, मोहान रोड, राजाजीपुरम के सेक्टर 11 एवं 12 और ई एवं एफ ब्लाक के उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed