{"_id":"6204223a4d9abb6d53464c03","slug":"csir-will-identify-young-scientist-lucknow-news-lko6171408180","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएसआईआर युवा वैज्ञानिकों की करेगा पहचान, किसी भी बोर्ड के 12वीं तक के छात्रों से मांगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएसआईआर युवा वैज्ञानिकों की करेगा पहचान, किसी भी बोर्ड के 12वीं तक के छात्रों से मांगे आवेदन
विज्ञापन
सीएसआईआर पहचानेगा युवा वैज्ञनिकों को। (फोटो ः प्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) ने विज्ञान व प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने और युवाओं में वैज्ञानिक सोच व नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से युवा इनोवेशन अवार्ड 2022 की शुरूआत की है।
इसके लिए परिषद ने किसी भी बोर्ड के 12वीं तक के छात्रों से आवेदन मांगे हैं, जिसकी अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की है। वे ही छात्र आवेदन कर सकते हैं, जिनकी आयु एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष से कम हो।
मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सीएसआईआर की ओर से इस योजना की शुरूआत की गई है।
विज्ञापन
छात्र द्वारा किसी भी सामाजिक समस्या पर कोई नवाचारी वैज्ञानिक अथवा प्रौद्योगिकी हल निकाला गया हो, ऐसे नवाचारी मष्तिष्क के लिए 15 पुरस्कार प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। 10 हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि ज्यादा से ज्यादा छात्र आवेदन कर सकें और वैज्ञानिक कौशल दिखा सकें, स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। छात्रों को क्या करना है, कैसे आवेदन करना है, इसे लेकर स्कूलों को जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।
बताया कि पुरस्कारों की घोषणा 26 सितंबर तक की जा सकती है। विजयी छात्रों को सीएसआईआर फाउंडेशन दिवस 26 सितंबर को नई दिल्ली में पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। विजेताओं के आने-जाने व ठहरने की व्यवस्था का खर्च सीएसआईआर उठाएगा।
यह है पुरस्कारों का वर्ग
प्रथम पुरस्कार के लिए एक छात्र को एक लाख रुपये, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले दो छात्रों को 50-50 हजार रुपये, जबकि तीसरा स्थान पाने वाले तीन छात्रों को 30-30 हजार रुपये, चौथा स्थान पाने वाले चार छात्रों को 20-20 हजार रुपये और पांचवां स्थान प्राप्त करने वाले पांच छात्रों को 10-10 हजार रुपये के प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
ऐसे कर सकते हैं आवेदन
मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि प्रतिभागी छात्र को नवाचारी लेख पर संबंधित विद्यालय के प्रिंसिपल द्वारा संस्तुति की हस्ताक्षरित तारीख सहित सील मुहर लगा हुआ आवेदन भेजना होगा। आवेदन हेड सीएसआईआर इनोवेशन प्रोटेक्शन यूनिट एनआईएससीएआईआर बिल्डिंग, 14 सत्संग विहार मार्ग, स्पेशल इंस्टीट्यूशनल एरिया न्यू दिल्ली, 110067 पर देय होगा। विद्यालय द्वारा हार्ड कॉपी का आवेदन पंजीकृत डाक अथवा कोरियर द्वारा भेजा सकता है। लिफाफे के ऊपरी बाएं किनारे पर स्पष्ट रूप से सीआईएएससी 2022 लिखना जरूरी है। प्रतिभागी छात्र चाहे तो सॉफ्ट कॉपी सीएसआईआर के ईमेल ciasc.ipu@niscair.res.in पर भी भेज सकता है, जिसमें नवाचारी लेख के साथ संबंधित विद्यालय के प्रिंसिपल के हस्ताक्षरित तारीख सहित सील मुहर लगे हुए संस्तुति पत्र की स्कैन प्रति लगी हुई हो।