फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Crusher businessman shot himself, SIT claims based on forensic report

क्रशर व्यापारी ने खुद को मारी थी गोली, एसआईटी ने फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर किया दावा

Fri, 25 Sep 2020 11:30 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 25 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Crusher businessman shot himself, SIT claims based on forensic report
इंद्रकांत त्रिपाठी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
महोबा के क्रशर व्यापारी इन्द्रकान्त त्रिपाठी ने खुद गोली मारी थी। मामले की जाँच कर रही एसआईटी ने यह दावा त्रिपाठी की लाईसेंसी पिस्टल की फोरेंसिक जाँच की रिपोर्ट व चश्मदीद गवाहों के बयान के आधार पर किया। एसआईटी ने इस पूरे प्रकरण में महोबा पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। क्रशर व्यापारी द्वारा जिले के तत्कालीन एसपी एमएल पाटीदार समेत अन्य पुलिस कर्मियों पर वसूली का आरोप लगाने वीडियो वायरल होने और उसके बाद व्यापारी की गोली लगने से मौत होने के मामले की जाँच के लिए एसआईटीई का गठन किया गया था। एसआईटीई ने दो दिन पहले जाँच पूरी कर ली थी पर व्यापारी की लाईसेंसी पिस्टल की फोरेंसिक जाँच न मिल पाने की वजह से इसकी रिपोर्ट नहीं सौंपी जा सकी थी।
विज्ञापन


शुक्रवार को ऊपर से मिले इशारे के बाद एडीजी प्रयागराज प्रेम प्रकाश व एसआईटी के अध्यक्ष आईजी वाराणसी विजय सिंह मीना व अन्य सदस्यों ने महोबा में देरशाम आयोजित एक वार्ता में जाँच में सामने आए तथ्यों का खुलासा किया। बताया गया कि फोरेंसिक जाँच में साबित हो गया है कि जो गोली त्रिपाठी को लगी थी वह उनकी लाईसेंसी पिस्टल से चलाई गई थी। मौके पर सबसे पहले पहुँचने वाले अर्जुन व बालू महाराज के अलावा अन्य लोगों के बयान से भी साबित हुआ कि घटनास्थल पर और कोई नही था। एसआईटी ने अर्जुन व बालू द्वारा इस मामले की सूचना को लेकर की गई काल का आडियो हासिल किया। उसमने भी यह कहा गया कि त्रिपाठी ने गोली मार ली है। यह पिस्टल उन लोगों ने व्यापारी की पत्नी को सौंप दी थी।
विज्ञापन


एसआईटी ने इस मामले की जो रिपोर्ट तैयार की है उसमें कहा गया है कि जाँच के क्रम में इन्द्रकान्त की ऑडी कार का सूक्ष्म निरीक्षण भी किया गया व कार से फायर के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण बैलेस्टिक साइंस से सम्बन्धित साक्ष्य हासिल किए गए। एसआईटी ने आरोपित पक्ष के परिवार के चार लोगो और इन्द्रकान्त त्रिपाठी के दोनो पार्टनर बाल किशोर एवं पुरूषोत्तम सोनी आदि के कुल सात पिस्टल प्राप्त किये और सभी को बैलेस्टिक परीक्षण के लिए आगरा की विधि विज्ञान प्रयोगशाला को भेजा था। मौके की जाँच की गई और एसटीएफ के सहयोग से सीडीआर व  मोबाईल डाटा का विश्लेषण किया गया। स्टेट मेडिकोलीगल टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। ऑडी कार से बरामद खोखा कारतूस का मिलान भी विधि विज्ञान प्रयोगशाला से कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


असल में यह था मामला जिससे पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल एसआईटी की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस सम्बन्ध में महत्वपूर्ण घटनाक्रम इस प्रकार घटित हुआ कि कबरई थानाके अन्तर्गत दिनांक नौ अगस्त को जुंए का मुकदमा पंजीकृत किया गया जिसमें इन्द्रकान्त त्रिपाठी नामित नहीं है। किसी अभियुक्त द्वारा गिरफ्तारी के बाद पुलिस अभिरक्षा में दिए गए बयान में भी इन्द्रकान्त के नाम का उल्लेख नही किया गया। फिर भी पुलिस ने अस्वाभाविक विलंब के बाद उनका नाम प्रकाश में लाया गया। इससे जिले की पुलिस की कदाशयता परिलक्षित हुई है। बाद में 30 अगस्त को पुलिस ने त्रिपाठी के खिला धारा 160 में नोटिस जारी किया गया। इससे भी पुलिस की कदाशयता की पुष्टि हुई है।


इस दौरान वीडियो न्यूज पोर्टल पर एक वीडियो अपलोड किया गया जिसमें त्रिपाठी को जुआ खेलते हुए दिखाया गया है। एसआईटी की रिपोर्ट में कहा गया है कि बताया गया है कि यह वीडियो तत्कालीन एसपी पाटीदार के निर्देश पर वायरल किया गया। एसआईटी ने पाया है कि इस वीडियो के वायरल होने की वजह से त्रिपाठी अवसाद जैसी मनोदशा में पहुँच गए थे। एसआईटी को महोबा के कई लोगों ने स्थानीय पुलिस की शिकायत की। एसआईटी ने कई पुलिसका उत्तर दायित्व निर्धारित किया है। एसआईटी इन पुलिस कर्मियों की एक रिपोर्ट अलग से शासन को सौंपेगी जिससे इनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed