फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Crowd of homeless gathered to get Waqf land

Lucknow News: वक्फ की जमीन पाने के लिए उमड़ी बेघरों की भीड़

Mon, 25 Nov 2024 07:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 07:41 AM IST
विज्ञापन
Crowd of homeless gathered to get Waqf land

विज्ञापन
लखनऊ। बेघरों को वक्फ कर्बला अब्बास बाग में 300 वर्गफीट जमीन मुफ्त मिलेगी। यह घोषणा मौलाना कल्बे जवाद नकवी ने शुक्रवार को की थी। रविवार को मुक्त जमीन पर आशियाना बनाने की चाह में कर्बला में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां अफरातफरी से बचने के लिए मौलाना जवाद ने सभी के कागजात जमा करवा लिए। कहा, परेशान न हों। एक सप्ताह तक सुबह 10 से शाम 5 बजे तक जमीन के लिए पंजीकरण किया जाएगा। पंजीकरण कराने के लिए करीब पांच हजार लोगों ने आधार कार्ड की फोटो कॉपी जमा की।




4,70590 वर्गफीट जमीन से कब्जा हटाने का चल रहा आंदोलन



ठाकुरगंज स्थित कर्बला अब्बास बाग की करीब 4,70590 वर्गफीट जमीन से कब्जा हटाने का आंदोलन चल रहा है। कर्बला के बड़े हिस्से में आरआर लॉन, डीएल लॉन सहित कई मैरिज हाल, शोरूम, मार्केट और व्यावसायिक प्रतिष्ठान खुल चुके हैं। कर्बला के पीछे के हिस्से में चार से पांच बीघा जमीन पर प्लाटिंग हो रही है।
विज्ञापन






कानपुर के जाजमऊ के आईं गुलशन

आशियाने की चाहत में कानपुर के जाजमऊ से आईं गुलशन ने बताया कि पति का इंतकाल हो चुका है। छह साल की बेटी के साथ किराए के मकान में रहीं हैं। मौलाना की घोषणा से खुद का घर होने की आस जगी है। नक्खास से आई शबाना ने बताया कि एक साल पहले तलाक हो गया। माता-पिता का इंतकाल हो चुका है। बड़ी बड़ी बहन के पास रह रहीं हैं। खुद की छत पाने की आस यहां खींच लाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन






अवैध निर्माण खाली करवाकर जरूरतमंदों को वक्फ की जमीनें

मौलाना कल्बे जवाद ने कहा, शहर की तमाम वक्फ कर्बला की जमीनों पर कब्जे हैं। कर्बला अब्बास बाग में पंजीकरण करवाने वाले बेघर लोग अगर ज्यादा संख्या में हुए तो उन्हें कर्बला तालकटोरा, कर्बला अजीमुल्ला खां, गार वाली कर्बला सहित अन्य वक्फ की जमीनों पर बसाया जाएगा। वक्फ संपत्तियों पर कब्जों व निर्माण पर ड्रोन के जरिये निगरानी की जाएगी।




जांच के बाद मिलेगी 300 वर्गफीट जमीन

कर्बला अब्बास बाग के इंचार्ज सारिम मेहंदी ने बताया कि कर्बला की बची हुई जमीन में से हर बेघर जरूरतमंद को 300 वर्गफीट जमीन न्यूनतम किराए पर आशियाना बनाने के लिए मुफ्त दी जाएगी। पंजीकरण के लिए 10 रुपये के स्टांप पर शपथ पत्र देना होगा कि मैं गरीब व जरूरतमंद हूं। मेरे पास कोई जाति रिहायशी मकान नहीं है। यदि मेरा शपथ पत्र जांच में गलत पाया जाएगा तो मेरा पंजीकरण खारिज कर दिया जाए। जांच के बाद जमीन दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed