फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   crowd in lda to pass map of the houses

एलडीए में नक्शा पास कराने वालों की भीड़

Fri, 04 Apr 2014 08:18 AM IST
नरेंद्र नरायण मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ
नरेंद्र नरायण मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 04 Apr 2014 08:18 AM IST
विज्ञापन
crowd in lda to pass map of the houses

लोकसभा चुनाव आचार संहिता के दौरान एलडीए में सिर्फ नक्शा जमा व पास किए जाने की होड़ लग गई है।

विज्ञापन


मालूम हो कि तीन माह पूर्व हाईकोर्ट द्वारा विकास शुल्क लिए जाने पर रोक लगाए जाने के बाद नक्शों को पास किए जाने की प्रक्रिया फिलहाल रोक दी गई थी।

मार्च के अंत तक विकास शुल्क लिए जाने की स्थिति बहाल किए जाने के बाद नक्शों को पास किए जाने के काम को हरी झंडी मिल गई।

इसके बाद रोज दर्जन भर से अधिक नए नक्शें कार्यालय में जमा हो रहे हैं। जिसमें आवासीय व गैर आवासीय शामिल हैं। मालूम हो कि लोकसभा चुनाव आचार संहिता के दौरान एलडीए की अधिसंख्य परियोजनाएं सुस्त हो गई हैं।


नई परियोजनाओं को चालू करने की प्रक्रिया भी रुक गई है। ऐसे में एलडीए के अभियंत्रण, संपत्ति विभागों में सन्नाटा जैसी स्थिति बन गई है।

वहीं नक्शा अनुभाग में खासी रौनक है। यहां नक्शा पास कराने वालों का जमावड़ा लग रहा है। जहां काउंटर पर नक्शा जमा करने वालों की भीड़ लग रही है।

वहीं अभियंत्रण विभाग में नक्शा पास कराने की औपचारिकताएं पूरी करने की होड़ लगी है। इसी समय इंटीग्रेटेड टाउनशिप तथा व्यवसायिक कांप्लेक्शों के नक्शे पास कराने की कवायद ने तेजी पकड़ ली है।
विज्ञापन


मुख्य वास्तुविद जेएन रेड्डी का कहना है कि आवासीय और छोटे भूखंडों के नक्शे विकास शुल्क जमा करवा कर पास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed