{"_id":"65c49854c2c4a34d4e00d75a","slug":"crowd-in-ayodhya-for-the-bath-of-mauni-amavashya-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: मौनी अमावस्या को लेकर रामनगरी में उमड़ने लगी भीड़, पांच लाख लोगों के आने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: मौनी अमावस्या को लेकर रामनगरी में उमड़ने लगी भीड़, पांच लाख लोगों के आने की उम्मीद
Thu, 08 Feb 2024 02:32 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 08 Feb 2024 02:32 PM IST
सार
मौनी अमावस्या पर अयोध्या में करीब पांच लाख लोगों के आने की उम्मीद है। नगर में रामलला के दर्शन के लिए करीब दो लाख श्रद्धालु रोजाना पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
अयोध्या पहुंचे श्रद्धालु।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रामनगरी में मौनी अमावस्या को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है। अमावस्या पर प्रयागराज में डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं का रेला अयोध्या स्नान करने के लिए उमड़ता है। मौनी अमावस्या पर पवित्र नदियों में स्नान दान का महत्व है।
विज्ञापन
इसी मान्यता के चलते लाखों की संख्या में भक्त अयोध्या पहुंचकर सरयू में स्नान करते हैं और विभिन्न मंदिरों में दर्शन पूजन करते हैं। अयोध्या में इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। रामलला के दर्शन के लिए रोजाना करीब दो लाख श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
मौनी अमावस्या के पर्व पर शुक्रवार को करीब 5 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसको देखते हुए रामनगरी में यातायात डायवर्जन लागू कर दिया गया है। चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरीके से प्रतिबंधित है। सरयू के घाटों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। लोगों को गहरे पानी मे जाने से सचेत किया जा रहा है।
विज्ञापन