{"_id":"5bf9f64bbdec2241950dbfa8","slug":"crowd-gathered-at-the-behest-of-the-government-in-ayodhya-says-om-prakash-rajbhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में सरकार के इशारे पर जुटाई गई भीड़ : राजभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में सरकार के इशारे पर जुटाई गई भीड़ : राजभर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 25 Nov 2018 06:39 AM IST
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर
- फोटो : amar ujala
अब तक पिछड़ों के आरक्षण जैसे मुद्दों को लेकर अपनी ही सरकार पर हमलावर रहे कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अयोध्या के मुद्दे पर सरकार हमला बोलना शुरू कर दिया है। विहिप की धर्मसभा और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के आशीर्वाद उत्सव में जुटी भीड़ के बहाने राजभर ने सीधे मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अयोध्या में धारा 144 लागू है फिर भी इतनी अधिक भीड़ कैसे जुट गई और मुख्यमंत्री का ध्यान नहीं गया। साफ है कि वहां के प्रशासन के हाथ-पांव ऊपर से बांध दिए गए हैं। यह बड़े खतरे का संकेत है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा अयोध्या में सेना लगाने की मांग का समर्थन करते हुए राजभर ने कहा कि उनकी मांग स्वागत योग्य है। राजभर ने साधु-संतो पर भी हमला बोलते हुए कहा कि साधु-संत तो राम मंदिर का राग सिर्फ इसलिए अलापते हैं, क्योंकि मंदिर उनकी कमाई का जरिया है।
विज्ञापन