फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Crook expert in cutting ATM arrested from Haryana

Lucknow News: एटीएम काटने में माहिर मुश्ताक हरियाणा से गिरफ्तार, 2.30 लाख बरामद

Tue, 23 May 2023 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 23 May 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Crook expert in cutting ATM arrested from Haryana
लखनऊ। एटीएम काटकर 39.58 लाख रुपये पार करने के मामले में पुलिस ने सातवें आरोपी मुश्ताक को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। वह एटीएम काटने में माहिर है। सोमवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। आरोपी के पास चोरी की गई रकम में से 2.30 लाख रुपये बरामद हुए। मामले में अब तक 14.63 लाख रुपये की बरामदगी हो चुकी है। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में स्थित एसबीआई के एटीएम को तीन अप्रैल की रात को शातिरों ने काटकर रकम पार की थी। पुलिस ने वारदात का खुलासा किया था कि इसमें बिहार के एटीएम बाबा के गिरोह का हाथ है।
विज्ञापन

अब तक एटीएम बाबा सुधीर कुमार मिश्रा समेत छह आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा था। डीसीपी साउथ विनीत जायसवाल ने बताया कि वारदात को अंजाम देने में हरियाणा के नूह जिले के बिछोर निवासी मुश्ताक उर्फ बाबू को गिरफ्तार किया गया है। मेवात के रहने वाले उसके तीन और साथियों के बारे में उससे जानकारी मिली है। जल्द उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन


मुश्ताक लेता था घटनाओं का ठेका
डीसीपी ने बताया कि मुश्ताक एटीएम काटने में माहिर है। 10-15 मिनट में एटीएम काटकर रकम पार कर देता है। मुश्ताक सीधे एटीएम बाबा के संपर्क में था। वह इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने के लिए एटीएम बाबा के साथ काम कर चुका है। वह वारदात को अंजाम देने के लिए ठेका लेता था। इसमें एकमुश्त रकम पहले तय हो जाती थी। इसका काम सिर्फ एटीएम काटकर पैसा निकालना होता था। कहां और कौन सा एटीएम निशाना बनाने से लेकर रेकी करने की जिम्मेदारी गिरोह के दूसरे सदस्यों की रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed