{"_id":"5d15bce28ebc3e3ccf3e019b","slug":"crocodile-attacked-on-a-man-in-bahraich","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पांच मिनट तक संघर्ष कर बुजुर्ग ने मगरमच्छ से बचाई जान, हालत गंभीर, शौच के दौरान किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच मिनट तक संघर्ष कर बुजुर्ग ने मगरमच्छ से बचाई जान, हालत गंभीर, शौच के दौरान किया हमला
Fri, 28 Jun 2019 12:38 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 28 Jun 2019 12:38 PM IST
विज्ञापन
मगरमच्छ के हमले से घायल बुजुर्ग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच के सुजौली थाना क्षेत्र के कतर्नियाघाट रेंज के अंतर्गत चहलवा गांव निवासी बुजुर्ग पर शौच के दौरान एक मगरमच्छ ने हमला कर दिया। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया। बुजुर्ग को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
चहलवा गांव निवासी बुजुर्ग हरीबल सिंह (70) बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे सरयू नहर के किनारे शौच के लिए गया था। शौच के दौरान पानी से निकलकर मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया और बुजुर्ग का एक हाथ जबड़े में दबोचकर उसे पानी में घसीटने लगा।
विज्ञापन
बुजुर्ग की चीखें सुन स्थानीय लोग बचाव के लिए दौड़ पड़े। करीब पांच मिनट संघर्ष के बाद बुजुर्ग अपना हाथ मगरमच्छ के जबड़े से छुड़ा सका। हमले में एक हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से बुजुर्ग को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुजौली में भर्ती करवाया गया। यहां उनकी हालत नाजुक देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मिहीपुरवा के लिए रेफर कर दिया गया।
सरयू नहर के करीब मगरमच्छ का यह तीसरा हमला
सरयू नहर में मगरमच्छ का यह तीसरा हमला है। जबकि पहले हुए दोनों मामलों में दो लोगों की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि हमले की सूचना मिलने के बाद भी बृहस्पतिवार को वन विभाग का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।