यूपीः घर में घुसकर मगरमच्छ ने महिला का हाथ चबाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में बहराइच जिले के गंगापुरवा गांव निवासी एक ग्रामीण के घर में मंगलवार रात मगरमच्छ घुस गया और सो रही महिला का हाथ चबा लिया। शोर सुनकर परिवारीजन और आस पड़ोस के लोग दौड़े।
मगरमच्छ को काबू में कर महिला की जान बचाई गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को खजुरा नाले में छोड़ा है। महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिहींपुरवा में भर्ती कराया गया है।
कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के मुर्तिहा रेंज अंतर्गत गंगापुर गांव जंगल के पास है। कुछ दूरी पर नहर व बरसाती नाले भी हैं। यहीं से निकलकर एक मगरमच्छ रात में गांव निवासी जमुना प्रसाद उर्फ हीरालाल के घर में घुस गया। उसने चारपाई पर सो रही जमुना प्रसाद की पत्नी मीना (35) पर का हाथ जबड़े में भर लिया।
गांव के लोगों में फैली दहशत
मीना की चीख पर परिवारीजन और आस-पड़ोस के लोग दौड़े। मगरमच्छ देखकर सभी सकते में आ गए। किसी तरह मगरमच्छ को काबू में कर मीना को छुड़ाया गया है।तत्काल रेंज कार्यालय पर सूचना दी गई।
वन क्षेत्राधिकारी विकास अस्थाना टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मगरमच्छ को काबू में कर उसे गांव से कुछ दूरी पर बहने वाले खजुरा नाले में छोड़ा गया। घटना से गांव के लोग दहशत में हैं। वन क्षेत्राधिकारी ने ग्रामीणों को सजग रहने की बात भी कही है।