{"_id":"5d95d08f8ebc3e93b532c774","slug":"criminals-tried-to-loot-in-butler-palace-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के निदेशक के घर बदमाशों ने बोला धावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊः ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के निदेशक के घर बदमाशों ने बोला धावा
Thu, 03 Oct 2019 04:12 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 03 Oct 2019 04:12 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में हजरतगंज के बटलर पैलेस में बुधवार देर रात ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के निदेशक के घर बदमाशों ने धावा बोला। छत के रास्ते घुसे बदमाशों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। इस बीच निदेशक के परिवारीजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस के आते ही बदमाश भाग गए।
विज्ञापन
पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के निदेशक रवींद्र सिंह गंगवार बटलर पैलेस में परिवार संग रहते हैं। बुधवार रात करीब 11.30 बजे उनके घर के पिछले हिस्से से घुसे दो-तीन बदमाशों ने दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन
पिछले हिस्से से अचानक देर रात को दरवाजा खटखटाए जाने से निदेशक को संदेह हुआ। उन्होंने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। कुछ ही देर में पीआरवी और हजरतगंज थाने की पुलिस पहुंच गई। पुलिस की गाड़ी की आवाज सुनकर बदमाश भाग गए। वीआईपी कॉलोनी में इस तरह बदमाशों के धावा बोलने से सभी लोग दहशत में है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज राधारमण सिंह के मुताबिक कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।