फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   criminals shot a salesman of beer shop in lucknow

बदमाशों ने बियर शॉप के सेल्समैन को गोली मारी, हजारों रुपये नगदी लेकर हुए फरार

Thu, 19 Sep 2019 12:33 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 19 Sep 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
criminals shot a salesman of beer shop in lucknow
घायल सेल्समैन जितेंद्र - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ में गुडंबा के कोकाकोला फैक्ट्री रिंगरोड स्थित बियर शॉप में काम करने वाले सेल्समैन जितेंद्र को सोमवार देर रात बदमाशों ने गोली मार दी। वारदात के वक्त वह कैश काउंटर पर था। घायल जितेंद्र को पुलिस ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस को मंगलवार सुबह बियर शॉप से .32 बोर के चार खोखे और एक कारतूस मिला। पुलिस के मुताबिक, लूट की वारदात संदिग्ध है। प्रभारी निरीक्षक गुडंबा रीतेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक, बियर शॉप इंदिरानगर निवासी राखी सेंगर की है। मैनेजर मयंक के मुताबिक, सोमवार रात करीब नौ बजे जीतेंद्र शॉप पर बीयर की बिक्री कर रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश आए। वे शॉप के अंदर घुसने लगे तो जीतेेंद्र ने विरोध किया। इस पर बदमाशों ने रिवॉल्वर निकालकर फायर कर दिया। रिवाल्वर से निकली गोली जीतेंद्र के सीने में जा धंसी और वह वही गिर पड़ा। इसके बाद भगदड़ का फायदा उठाते हुए बदमाश कैश काउंटर से 10.55 हजार रुपये लेकर फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लूट की कहानी बता रही फर्जी

criminals shot a salesman of beer shop in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

प्रभारी निरीक्षक गुडंबा रीतेंद्र प्रताप सिंह के  मुताबिक, लूट की वारदात फर्जी है। वारदात की सूचना पर वह मौके पर गए थे। लोगों ने बताया कि बियर पीने को लेकर ग्राहकों से विवाद हुआ था। रात में ही घायल को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। पीड़ित को गोली मारे जाने की आज अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।

हत्या के प्रयास के धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं पुलिस का मानना है कि गोली किसी ने मारी नहीं है। जितेंद्र किसी हादसे का शिकार हो गया है। मामले की जांच होने के बाद स्थित साफ होगी। आसपास के इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

पुलिस के सामने से भाग निकले बदमाश
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लूटपाट के बाद जब बदमाश भाग रहे थे। ठीक उसी समय गुडंबा थाने के सिपाही गश्त करते हुए वहां से निकले। उन्हें घटना की जानकारी भी दी गई। लेकिन पुलिस ने कोई रुचि नहीं दिखाई। इस दौरान एक महिला उनकी बाइक की चपेट में आने से बाल-बाल बची। इंस्पेक्टर ने बताया कि बियर शॉप के मैनेजर राहुल की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

तीन महीने पहले हुआ था विवाद

criminals shot a salesman of beer shop in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर ने बताया कि जीतेंद्र पहले जानकीपुरम के चार नंबर चौराहे पर स्थित बियर शॉप में सेल्समैन था। वहां कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया था। उन लोगों ने उसे देख लेने की धमकी दी थी। इसके बाद से वह छुट्टी पर चल रहा था। सोमवार को ही वह दुकान पर ड्यूटी के लिए आया था। पुराने विवाद को लेकर भी पड़ताल की जा रही है।

दीवार पर नहीं दिखे गोली के निशान
मंगलवार सुबह पुलिस ने दुकान में छानबीन की तो चार खोखे और एक जिंदा कारतूस जमीन पर पड़े मिले। पीड़ित ने बताया था कि बदमाशों ने दुकान के अंदर हवाई फायरिंग की थी, लेकिन पुलिस को दुकान की दीवारों और छत पर गोली के निशान नजर नहीं आए। मैनेजर राहुल ने बताया कि डॉक्टरों ने डिजिटल एक्स-रे के बाद सीने में गोली फंसी होने की पुष्टि की है। जीतेंद्र की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed