फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Criminals of poorvanchal getting weapons from Bihar.

बिहार से आ रहा आतंक फैलाने का सामान!

Mon, 23 Feb 2015 02:05 AM IST
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ
विष्णु मोहन/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 23 Feb 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
Criminals of poorvanchal getting weapons from Bihar.

गोरखपुर में दबोचे गए असलहा तस्करों से पूछताछ में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। उनके पास से बरामद शस्त्र पूर्वांचल के अपराधियों को देने के लिए लाए गए थे।

विज्ञापन


बरामद हुआ आठ राउंड का रिवाल्वर पूर्वांचल के शातिर बदमाश चंदन सिंह गिरोह के लिए लाया गया था।

गोरखपुर में चंदन सिंह गिरोह इस समय काफी सक्रिय है। उसकी पूर्वांचल के कुछ अन्य गिरोहों से रंजिश भी चल रही है। वहां के बदमाशों के बिहार में बने असलहों से लैस होने के पीछे इसी तरह की रंजिशों को देखा जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस व एसटीएफ के अधिकारियों को यह अंदेशा भी हो रहा है कि कहीं पूर्वांचल में फिर गैंगवार न छिड़ जाए।

एसटीएफ ने दो दिन पहले ही गोरखपुर से दो व्यक्तियों अजय सिंह उर्फ अज्जू और धर्मवीर को पकड़ा था। इनके पास से कई रिवाल्वर, पिस्टल, मैगजीन व बुलेट बरामद हुई थी। बरामद शस्त्रों में आठ राउंड का रिवाल्वर भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये जानकारी मिली एसटीएफ को

Criminals of poorvanchal getting weapons from Bihar.

दोनों बदमाशों ने बिहार के मुंगेर से लाए गए इन असलहों को गोरखपुर के ही बदमाशों को देने की जानकारी एसटीएफ को दी थी।

इसके बाद से ही एसटीएफ की पूर्वांचल इकाई को सतर्क कर दिया गया है। एसटीएफ अधिकारी अब असलहा तस्करों के खिलाफ मुहिम चलाने की तैयारी कर रहे हैं। साथ ही बिहार व नेपाल सीमा से सटे जिलों के पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने को कहा जा रहा है।

एसटीएफ के आईजी सुजीत पांडेय का कहना है कि अवैध शस्त्र के तस्करों के खिलाफ एसटीएफ पहले से ही कार्रवाई कर रही है। पूर्व में भी कई ऐसे लोगों को पकड़ा गया है जो बिहार के मुंगेर से शस्त्र लाकर यहां बेच रहे थे।

एसटीएफ अपने अभियान में बिहार पुलिस से भी सहयोग लेगी। विभिन्न ट्रेनों में खुफिया इकाइयों को भी सक्रिय किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed