{"_id":"5c306be3bdec22570f348a2c","slug":"criminals-kidnapped-businessman-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने तमंचा तान कारोबारी से वसूले लाखों रुपये, बोले- केस दर्ज कराया तो जान से मार देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने तमंचा तान कारोबारी से वसूले लाखों रुपये, बोले- केस दर्ज कराया तो जान से मार देंगे
Sat, 05 Jan 2019 02:03 PM IST
MANISH sachan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: MANISH sachan
Updated Sat, 05 Jan 2019 02:03 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
दुस्साहसी बदमाशों ने लखनऊ के विभूतिखंड स्थित सिनेपॉलिस मॉल के पास से बुधवार को देर शाम असलहों के बल पर कारोबारी अंजनी कुमार को कार समेत अगवा कर लिया। अंजनी को लेकर बदमाश पांच थानों से होकर गुजरे और शहीद पथ पर घुमाते रहे, पर पुलिस को भनक तक नहीं लगी।
गोली मारने की धमकी देते हुए बदमाशों ने अंजनि से चार लाख रुपये व सोने की चेन ले ली और धमकाते हुए छोड़ दिया। 24 घंटे तक दहशत में रहने के बाद अंजनी कुमार ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
प्रभारी निरीक्षक डीके उपाध्याय ने बताया कि रोहतास प्लूमेरिया निवासी कारोबारी अंजनी कुमार बुधवार रात करीब आठ बजे पार्श्वनाथ प्लेनेट के पास अपने अकाउंटेंट से फोन पर बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
जैसे ही उनकी बातचीत खत्म हुई, एक बदमाश ने कार का शीशा खटखटाया। शीशा नीचे उतारने पर उसने हैनीमैन चौराहा जाने का रास्ता पूछा। अंजनी रास्ता बताने लगे, इसी दौरान बदमाश ने तमंचा निकालकर तान दिया। गोली मारने की धमकी देते हुए उसने दरवाजा खुलवाया।

Trending Videos
बदमाशों ने उनके भाई को फोन कर मंगाए रुपये
बदमाश के दो साथी और आ गए। अंजनी को कार से नीचे उतारकर पीछे की सीट पर बैठा दिया। इसके बाद बदमाश उन्हें लेकर शहीद पथ से रमाबाई मैदान तक टहलते रहे।
इस दौरान उनके साथ मारपीट की गई। बदमाशों ने उनके भाई को फोन कर तीन लाख रुपये मंगाए। भाई ने उक्त रकम विजयंतखंड स्थित ऑफिस पहुंचा दी जहां से रुपये बदमाशों ने ले लिए।
इस दौरान उनके साथ मारपीट की गई। बदमाशों ने उनके भाई को फोन कर तीन लाख रुपये मंगाए। भाई ने उक्त रकम विजयंतखंड स्थित ऑफिस पहुंचा दी जहां से रुपये बदमाशों ने ले लिए।
भागने से पहले अंजनि कुमार का बनाया वीडियो
उन्होंने अंजनी के एक्सिस बैंक व बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम कार्ड से 20-20 हजार रुपये भी निकाले। इसके अलावा उनके गले की सोने की चेन व जेब में रखे 50000 रुपये भी ले लिए।
बदमाशों ने भागने से पहले अंजनी कुमार का वीडियो बनाया। उन्होंने कहा कि अगर एफआईआर कराई तो गैंग के लोग जान से मार देंगे। वारदात से खौफजदा अंजनी घर पहुंचे और अपने करीबियों को पूरे मामले की जानकारी दी।
बदमाशों ने भागने से पहले अंजनी कुमार का वीडियो बनाया। उन्होंने कहा कि अगर एफआईआर कराई तो गैंग के लोग जान से मार देंगे। वारदात से खौफजदा अंजनी घर पहुंचे और अपने करीबियों को पूरे मामले की जानकारी दी।