{"_id":"5f716e32efe28a47c2492f1e","slug":"criminal-arvind-malaviya-arrested-in-police-encounter-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: बदमाश अरविंद मालवीय पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक सिपाही घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: बदमाश अरविंद मालवीय पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक सिपाही घायल
Mon, 28 Sep 2020 05:19 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 28 Sep 2020 05:19 PM IST
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में अपराधी अरविंद मालवीय गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में अमानीगंज थाना खंडासा क्षेत्र के बड़ागांव रोड पर सोमवार भोर में हुई पुलिस मुठभेड़ में शातिर लुटेरे अरविंद माली के पैर में गोली लगी, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, पुलिस का एक जवान भी घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, अरविंद शातिर लुटेरा है, उसका अपना गिरोह है जो आभूषण व्यवसायिओं को अपना निशाना बनाता था। उसके ऊपर पर 25 हजार का इनाम भी घोषित था। उक्त आरोपी एक माह पूर्व खंडासा चौकी क्षेत्र में हुई आभूषण व्यवसायी से लूट के मामले सहित कई अन्य मामलों में वांछित था।
विज्ञापन
खंडासा और इनायतनगर थाने में आभूषण व्यवसायी के साथ हुई लूट के मामले में खंडासा थाना क्षेत्र के धौरहरा मुकुंदहा निवासी शातिर लुटेरे अरविंद माली (28) काफी दिनों से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए खंडासा थाने की पुलिस सहित क्राइम ब्रांच टीम भी लगी हुई थी। एक इनपुट के आधार पर उसके क्षेत्र में होने की सूचना मिली थी। सोमवार भोर में पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने खंडासा थाना सीमा पर मड़हा पुल के करीब बड़ागांव रोड के किनारे स्थित घने आम के बगीचे के पास संदिग्ध युवक को खड़े देखा। पुलिस टीम उसके करीब पहुंची ही थी कि युवक ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया, पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी, फायरिंग में युवक के पैर में गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, खंडासा थाने का सिपाही संदीप यादव भी दाहिने हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान शातिर लुटेरे अरविंद माली के रूप में हुई। मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
शातिर लुटेरों के गिरोह का सरगना है अरविंद
अरविंद एक शातिर लुटेरा है, उसका अपना गिरोह है जिसका वह सरगना था। वह आभूषण व्यापारियों से लूटपाट करता था। लूट समेत कई अन्य मामलों में तीन थानों की पुलिस उसे तलाश कर रही थी। पुलिस ने उसके कुछ साथियों को पहले ही गिरफ्तार चुकी है। उसके वर्ष 2011 में एक मामले में 10 साल की सजा सुनाई गई थी, इस समय वह जमानत पर था। एक माह पूर्व पूर्व वह खंडासा थाना क्षेत्र में आभूषण व्यवसायी के साथ हुई लूट की घटना में शामिल था। उसके ऊपर पुलिस ने 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था।
विज्ञापन
- दीपक कुमार, डीआईजी/एसएसपी