{"_id":"5b52c1464f1c1b42748b601e","slug":"women-raped-by-three-men-in-ambedkar-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी मांगने के बहाने किया महिला को अगवा, स्कूल परिसर में किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानी मांगने के बहाने किया महिला को अगवा, स्कूल परिसर में किया दुष्कर्म
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:44 AM IST
विज्ञापन
gang rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दरिंदों ने मालीपुर थाना क्षेत्र में घर के बाहर बैठी एक महिला को अगवा कर सरकारी स्कूल में दुष्कर्म किया। विरोध करने पर बुरी तरह पीटा और धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता स्कूल में घंटों कराहती रही। इस बीच, पति खोजते हुए उधर पहुंचा तो कराहने की आवाज सुनी।
विज्ञापन
स्कूल परिसर में पहुंचा तो पत्नी को ऐसी हालत में देखकर बदहवाश हो गया। उसने पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना देते हुए तहरीर दी। एसपी सिटी संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की जांच एसपी सिटी सुरेंद्र कुमार दास को सौंपी गई है।
विज्ञापन
पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, गांव में पीड़िता के घर के पास बोरिंग का कार्य चल रहा था। बृहस्पतिवार रात करीब 9 बजे बोरिंग कर रहे तीन मजूदरों ने महिला से पानी मांगा। महिला पानी लाने के लिए जैसे ही मुड़ी उसे पकड़ लिया और मुंह दबाकर घर से कुछ दूर स्थित प्राथमिक विद्यालय में ले गए। तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
महिला ने विरोध किया तो उसकी जमकर पिटाई की। महिला को गंभीर चोटें आई हैं। तीनों ने पुलिस से शिकायत न करने की धमकी देकर वहां सेक भाग निकले। जिस वक्त यह वारदात हुई, महिला का पति घर पर नहीं था। घर आने पर बच्चों ने बताया कि मां घर पर नहीं है तो वह ढूंढने निकल गया। उसकी पत्नी बदहवाश हालत में स्कूल परिसर में मिली।