{"_id":"34a9abba0e97c82f31cf32eb7be691d6","slug":"woman-shot-by-criminal","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने कूड़ा फेंकने से मना किया तो झोंका फायर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने कूड़ा फेंकने से मना किया तो झोंका फायर
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 21 Aug 2013 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माल के जिन्दाना गांव में मंगलवार सुबह घर के सामने कूड़ा फेंकने पर टोकने से भड़के दबंग भाइयों ने पीटने के साथ ही महिला को निशाना बना तमंचे से फायर कर दिया।
विज्ञापन
निशाना चूकने से महिला बाल-बाल बच गई। पीड़ित ने तीन सगे भाइयों समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बकौल पुलिस अभी तक गोली चलने की पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
दोनों पक्षों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है। जिंदाना गांव निवासी अजेंद्र सिंह के अनुसार सुबह पड़ोस में रहने वाले वाजिद की पत्नी उसके घर के सामने कूड़ा फेंक रही थी।
विज्ञापन
इस पर उसकी पत्नी मीना ने टोक दिया। इसे लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर वाजिद अपने भाई रहीस, माजिद व भतीजा अनीस पहुंच गए और मीना को पीट दिया।
इस दौरान जान से मारने के इरादे से तमंचे से उस पर फायर भी किया। गनीमत रही कि गोली कनपटी के बगल से निकल गई। इस दौरान ग्रामीणों के जुटने पर आरोपी फरार हो गए।