{"_id":"0ea8df7c8ce2c2dfb94ffff9bb462f10","slug":"wife-get-second-marriage-husband-wish-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीवी ने की दूसरी शादी, पति ने मांगी इच्छामृत्यु","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीवी ने की दूसरी शादी, पति ने मांगी इच्छामृत्यु
अतुल भारद्वाज/लखनऊ
Updated Wed, 23 Oct 2013 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाने से जबरन तलाक दिलाए जाने और अब पत्नी की दूसरी शादी से आहत युवक ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री से इच्छामृत्यु मांगी है।
विज्ञापन
युवक का आरोप है कि सआदतगंज थाने में दरोगा ने हड़काकर उसका तलाक करा दिया। युवक ने पत्नी को वापस पाने के लिए फेमिली कोर्ट में याचिका दायर कर रखी है।
इसके बाद भी युवती के परिवारवालों ने उसकी दूसरी शादी करा दी।
आजादनगर निवासी सुनील आर्य का विवाह सआदतगंज निवासी युवती कल्पना (बदला हुआ नाम) के साथ हुआ। आर्य समाज मंदिर में शादी के बाद उन्होंने उपनिबंधक लखनऊ के यहां पंजीकरण भी कराया।
युवक का कहना है कि युवती के परिवार के साथ मिलकर एसआई पुत्तन खान ने डरा-धमकाकर 100 रुपये केस्टांप पर सुलहनामा और संबंध विच्छेद करा दिया। शादी संबंधी कागज भी थाने में जला दिए गए।
विज्ञापन
सुनील ने डुप्लीकेट कॉपी निकलवाकर फेमिली कोर्ट में मुकदमा दायर कर दिया। 17 अक्तूबर को एसएसपी गाजियाबाद से सुनील को सूचना मिली कि परिवारवालों ने कल्पना की दूसरी शादी करा दी है।
विज्ञापन
इससे सुनील के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद उसने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इच्छामृत्यु दिए जाने की मांग की है।
सुनील के वकील मनोज त्रिपाठी का कहना है कि बिना फेमिली कोर्ट से तलाक हुए दूसरी शादी अवैध है।
पुलिस ने जिस तरह से संबंध विच्छेद कराया, वह भी गलत है। यह मामला पहले से ही कोर्ट में विचाराधीन है। इसे माननीय न्यायालय के सम्मुख अब रखा जा रहा है।