फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Vigilance team arrested audit officer in amethi while taking bribe.

अमेठी: विजिलेंस की टीम ने लेखा परीक्षा अधिकारी को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार, दो महीने में दूसरी कार्रवाई

Wed, 04 Aug 2021 03:43 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Wed, 04 Aug 2021 03:43 PM IST
सार

विजिलेंस टीम ने बुधवार को अमेठी जिले में जिला लेखा परीक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। दो महीने के भीतर अमेठी जिले में विजिलेंस टीम की दूसरी बड़ी कार्रवाई हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Vigilance team arrested audit officer in amethi while taking bribe.
अफसर को गिरफ्तार कर ले जाती विजिलेंस की टीम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमेठी जिले का एक और अधिकारी विजिलेंस टीम द्वारा रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। बुधवार को जिला लेखा परीक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह को विजिलेंस टीम ने घूस लेते पकड़ लिया।

विज्ञापन


अयोध्या की विजिलेंस टीम ने लेखा परीक्षा अधिकारी को 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

उनसे अमेठी की गौरीगंज कोतवाली में पूछताछ चल रही है। दो महीने के भीतर अमेठी जिले में विजिलेंस टीम की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है।

इसके पहले , 17 जून को डीपीआरओ श्रेया मिश्रा को भी विजिलेंस टीम ने 30 हजार रुपये की घूस लेते हुए गिरफ्तार किया था।

दो माह में दूसरे अधिकारी के ट्रैप होने से हड़कंप मच गया। विजिलेंस की टीम दोपहर 12 बजे अमेठी पहुंची थी और अफसर को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed