{"_id":"6aa93481e4a725facf9c39b3b51f91e6","slug":"unnatural-sex-with-mental-boy-in-barabanki-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में मंदबुद्धि लड़के के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी में मंदबुद्धि लड़के के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, जहांगीराबाद (बाराबंकी)
Updated Wed, 25 Nov 2015 05:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी में एक गांव निवासी एक मंदबुद्धि युवक के साथ गांव के ही एक युवक ने कुकर्म किया है। पीड़ित के परिवारीजनों द्वारा इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। जहांगीराबाद क्षेत्र के एक गांव का रहने वाले एक मंदबुद्धि युवक ने मंगलवार शाम अपने घर में किसी बात को लेकर विवाद किया था उसके बाद वह घर से बाहर चला गया था।
विज्ञापन
आरोप है कि रात में मंदबुद्धि युवक को गांव का ही एक युवक मिला और उसे अपने घर ले जाकर खाना खिलाया उसके बाद रात में उसके साथ दो बार कुकर्म किया। बुधवार सुबह जब युवक अपने घर पहुंचा तो उसने इस बारे में परिवारीजनों को बताया।
विज्ञापन
जिसके बाद परिवारीजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर दी है। थानाध्यक्ष जेपी चौबे का कहना है कि पीड़ित को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। कहा मामले में जांच पड़ताल कर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।