खून से पीएम-सीएम को पत्र लिख कर मदद मांग रहीं बहनें, गुंडों से परेशान होकर छोड़ी पढ़ाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहदों के आतंक और पुलिस के कार्रवाई न करने से दो बहनें इतना आजिज आ गईं कि कॉलेज जाना ही छोड़ दिया। आरोपियों की धमकी से परेशान दोनों बहनों ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ को खून से पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।
बड़ी बहन ने आरोपियों पर बाराबंकी में रेप का केस दर्ज करा रखा है, लेकिन पुलिस के कार्रवाई न करने से आरोपियों के हौसले बढ़ गए।
रायबरेली की एक युवती बाराबंकी के एक कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही है। 23 मार्च, 2017 को उसके पिता ने बाराबंकी कोतवाली में कॉलेज के ही छात्र दिव्य पांडेय व उसके दोस्त अंकित पर रेप का केस दर्ज कराया था। तभी से आरोपी केस वापस लेने के लिए धमका रहे थे।
सोशल मीडिया पर अभद्र पोस्ट कर बदनाम करने की कोशिश
युवती ने केस वापस नहीं लिया तो आरोपियों ने उसकी छोटी बहन की फेक आईडी बनाकर अश्लील और अभद्र पोस्ट डाल दी। इससे तंग आकर दोनों बहनों ने स्कूल जाना छोड़ दिया। परिवारीजनों ने बताया कि मामले की एफआईआर रायबरेली में 10 नवंबर 2017 को दर्ज करवाई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
रायबरेली एएसपी बोले- फेसबुक से मांगी है मदद
रायबरेली के अपर पुलिस अधीक्षक शशिशेखर सिंह ने कहा कि मुख्य रूप से यह मामला बाराबंकी जिले से जुड़ा है, जहां पर एफआईआर दर्ज की गई है। वहां की पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। आरोपियों ने इस मामले में स्टे ले लिया गया है।
बाद में, दूसरी एफअआईआर रायबरेली में लिखाई गई थी, जिसमें फेक आईडी बनाकर छोटी बहन को अश्लील मैसेज भेजने की बात कही गई थी। इस मामले में आईपी पता जानने के लिए फेसबुक को पत्र लिखा गया है। जल्द ही कार्रवाई होगी।