फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two injured in police encounter in Ayodhya.

अयोध्या: बाइक छीन कर भाग रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

Mon, 28 Jun 2021 01:50 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Mon, 28 Jun 2021 01:50 PM IST
सार

अयोध्या में बाइक लूटने वाले गिरोह से हुई पुलिस की मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। दोनों बदमाश रविवार की रात कैंट क्षेत्र में एक व्यक्ति की बाइक छीन कर भाग रहे थे।

विज्ञापन
Two injured in police encounter in Ayodhya.
मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या के थाना कैंट व कोतवाली नगर पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में बाइक लूटने वाले गिरोह के दो बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया गया। इस पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी जबकि दूसरा भागते समय पुलिस की गिरफ्त में आ गया। यह दोनों बदमाश रविवार की रात कैंट क्षेत्र में एक व्यक्ति की बाइक छीन कर भाग रहे थे।

विज्ञापन


पुलिस ने इन दोनों के पास से दो तमंचा व कारतूस बरामद किया है। जानकारी के अनुसार रविवार की शाम अयोध्या निवासी आनंद की बाइक को दो बाइक सवार लुटेरों ने असलहे के दम पर लूट लिया था। इसकी सूचना पुलिस को मिलने के बाद पुलिस ने नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


रविवार देर रात करीब एक बजे थाना कैंट क्षेत्र के जमथरा घाट इलाके में चेकिंग कर रही पुलिस को देखकर बाइक सवार दो बदमाश भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया तो यह बंधे की ओर भागे और बालू में फंस कर बाइक समेत गिर गए। पुलिस जब इनके पास पहुंची तो दोनों बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों बदमाशों ने करीब 4 राउंड फायरिंग की। जवाब में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में एक बदमाश टिल्ली उर्फ फुरकान निवासी वजीरगंज थाना कोतवाली नगर के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। वहीं, दूसरा बदमाश नूर आलम निवासी भीखापुर देवकाली कोतवाली अयोध्या को भागते समय पुलिस ने दबोच लिया।


थाना कैंट प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी बाइक लुटेरे थे और अक्सर असलहे के दम पर बाइक लूटा करते थे। इनके पास से दो तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस मुठभेड़ में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed