{"_id":"5c220c04bdec22571a17c4be","slug":"two-friends-died-and-one-injured-in-an-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में फंस घिसटती चली गई बाइक, दो दोस्तों की मौत, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक में फंस घिसटती चली गई बाइक, दो दोस्तों की मौत, एक घायल
Tue, 25 Dec 2018 04:22 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 25 Dec 2018 04:22 PM IST
विज्ञापन
डेमो
सरोजनीनगर थानाक्षेत्र में सोमवार शाम बेकाबू ट्रक ने सामने से आ रहे बाइक सवारों को रौंद दिया। बाइक ट्रक में फंसकर करीब सौ मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में दो की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।
हादसे से नाराज ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर ग्रामीणों को शांत कराया। वहीं, हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक रामसूरत सोनकर के मुताबिक, उन्नाव के सोहरामऊ थानाक्षेत्र के देवीपुर, खरवरिया गांव में रहने वाला अनीस दो दोस्तों संग बाइक से पिपरसंड जा रहा था।
गहरू गांव के पास बेकाबू ट्रक ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। बाइक ट्रक में फंसकर करीब सौ मीटर तक घिसटती चली गई। चालक ने ट्रक भगाया तो अनीस और उसका एक दोस्त ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। हादसे में अनीस व उसके अन्य एक साथी की मौके पर मौत हो गई। जबकि बंथरा के भटगंवा-पांडेय निवासी अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरे मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।