फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Threat to explode court in Ayodhya.

Ayodhya News: अयोध्या में कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी, अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया गया मुकदमा

Sun, 12 Jun 2022 11:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sun, 12 Jun 2022 11:39 PM IST
सार

अयोध्या में कचहरी को बम से उड़ाने का एक धमकी भरा पत्र प्राप्त हुआ है। मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Threat to explode court in Ayodhya.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या कोतवाली नगर क्षेत्र के सिविल लाइन में स्थित कचहरी परिसर को बम से उड़ाने की धमकी भरा पूराकलंदर थाना क्षेत्र के एक युवक के नाम से मिला है। जांच के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। पत्र मिलने के बाद से कचहरी परिसर की सुरक्षा और सख्त की गई है। 

विज्ञापन


सिविल कोर्ट में 02 जून को रजिस्टर्ड डाक से एक पत्र जनपद न्यायाधीश को भेजा गया था। यह पत्र जब सिविल कोर्ट चौकी प्रभारी विनय कुमार यादव को मिला तो उसे पढ़कर हड़कंप मच गया। पत्र में कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। यह पत्र पूराकलंदर थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी राशिद अली के नाम से भेजा गया था। चौकी प्रभारी ने मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दी और पुलिस ने दौलतपुर गांव निवासी राशिद अली को उठा लिया। उससे पूछताछ के बाद वह युवक निर्दोष पाया गया। इसके बाद चौकी प्रभारी ने तहरीर देकर कोतवाली नगर में आठ जून को केस दर्ज कराया और विवेचना शुरू की। पुलिस ने पत्र भेजने वाले व्यक्ति की तलाश के लिए टीम गठित की गई है।
विज्ञापन


वहीं, सुरक्षा से जुड़ा मामला होने के कारण आईजी कवींद्र प्रताप सिंह, एसएसपी शैलेश पांडेय ने कचहरी परिसर के सभी प्रवेश द्वारों पर सघन तलाशी कराने व सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिये हैं। अभी तक पत्र भेजने वाले व्यक्ति की कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। नगर कोतवाल देवेंद्र सिंह ने बताया कि मामला 10 दिन पहले का है। किसी व्यक्ति ने पूराकलंदर थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी राशिद अली का नाम उपयोग करके धमकी भरा पत्र जनपद न्यायाधीश को भेजा था। इसकी जांच की गई तो राशिद अली निर्दोष पाया गया। सही आरोपी को पकड़ने के लिए चौकी प्रभारी सिविल कोर्ट ने केस दर्ज कराया है। विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 दिन पूर्व धमकी भरा पत्र गलत नाम व पते का उपयोग करके भेजा गया था। इसकी जांच कराई गई तो संबंधित व्यक्ति निर्दोष मिला। केस दर्ज करके जांच की जा रही है। साथ ही कचहरी परिसर की सुरक्षा और सख्त करने के लिए निर्देशित किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां भी तमाम तरह से निगरानी कर रही हैं। -कवींद्र प्रताप सिंह, आईजी, अयोध्या रेंज


मामला किसी रंजिश का लग रहा है। जिसके नाम से पत्र भेजा गया था। जांच में वह बेकसूर निकला है। लगता है कि उसको फंसाने के लिए किसी ने ये साजिश की है। केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। कोर्ट के आसपास पहले से ही सुरक्षा सख्त थी। पेट्रोलिंग और बढ़ा दी गई है। - शैलेश कुमार पांडेय, एसएसपी, अयोध्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed