{"_id":"56ddde104f1c1bb9268b45af","slug":"theft-in-a-reception-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री की बेटी के रिसेप्शन से जेवर-नगदी भरा बैग चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व मंत्री की बेटी के रिसेप्शन से जेवर-नगदी भरा बैग चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 08 Mar 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
बाबू बनारसी दास बैडमिंटन अकादमी में हो रहा था रिसेप्शन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी की बेटी के रिसेप्शन समारोह से जेवर और नगदी भरा बैग चोरी हो गया। समारोह का आयोजन गोमतीनगर स्थित बाबू बनारसी दास बैडमिंटन अकादमी में रविवार की शाम को किया गया था।
विज्ञापन
दूल्हे आनंद चौधरी के जीजा विपुलखंड निवासी आलोक यादव ने गोमतीनगर थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
आलोक यादव ने बताया कि दूल्हा-दुल्हन को तोहफे में मिलने वाले सोने-चांदी व हीरे के जेवर और रुपयों से भरे लिफाफे मंच पर ही काले रंग के एक पिट्ठू बैग में रखे जा रहे थे।
विज्ञापन
रात करीब साढ़े दस बजे बैग गायब हो गया। काफी तलाश करने के बावजूद बैग नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई। समारोह स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई तो जैकेट पहने 14-15 साल का एक किशोर मंच से बैग उठाकर ले जाता हुआ नजर आया।
विज्ञापन
'आठ-दस पैकेट ज्वैलरी और पांच लाख कैश था'
सीसीटीवी की मदद से की जा रही है जांच
- फोटो : amar ujala
आलोक ने बताया कि बैग में तीन लाख रुपये कीमत की आठ-दस पैकेट ज्वैलरी और शगुन में मिले लिफाफों में करीब पांच लाख रुपये कैश थे।
हालांकि, चोरी गए जेवर-नकदी की कीमत 20 से 25 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर किशोर की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर तलाशा, पर नहीं मिला किशोर
पूर्व मंत्री की बेटी के रिसेप्शन समारोह में चोरी की वारदात ने पुलिस की सांसें अटका दीं। पूरी रात पुलिस की अलग-अलग टीमें पॉलीटेक्निक से चारबाग तक रेलवे स्टेशन, बस व टैंपो स्टैंड पर फुटेज के आधार पर किशोर की तलाश करती रही लेकिन, कोई सुराग नहीं मिला।
पुलिस ने गोमतीनगर, फन मॉल, समतामूलक से वीमेन पावर लाइन 1090 के आसपास सड़क व फुटपाथ पर सोने वाले मजदूरों के बीच भी किशोर की पड़ताल की।