फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   thef in krishnanagar

ऑटो पर पथराव कर लूटा पर्स, बच्चा घायल

Mon, 26 Aug 2013 01:15 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 26 Aug 2013 01:15 AM IST
विज्ञापन
thef in krishnanagar

कृष्णानगर क्षेत्र में बाइक सवार युवकों ने रविवार रात साइड न देने पर एक ऑटो पर पथराव किया। उसमें सवार महिलाओं से मारपीट की और उनका पर्स लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन


पथराव में एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ है, जबकि महिलाओं को भी मामूली चोटें आई हैं।

पुलिस के मुताबिक, कृष्णानगर के नटखेड़ा निवासी मो. रिजवान की पत्नी राबिया बानो अपनी रिश्तेदार रिम्मी, बेटे अल्तमस, अनस, बेटी सैजी वारिशा के साथ बुद्धा पार्क से रात 10:30 बजे ऑटो से घर लौट रही थीं।
विज्ञापन


जयप्रकाशनगर में एक पेंट फैक्ट्री के पास पीछे से बाइक सवार युवकों ने हॉर्न बजाकर साइड मांगा। ऑटो चालक मुन्ना को साइड देने में देरी हो गई।

इस पर बाइकर्स ने ऑटो को ओवरटेक करके रोका और चालक की पिटाई करने लगे। पीछे बैठी महिलाओं के शोर मचाने पर बाइक व एक्टिवा से उतरे तीन युवकों ने पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे ऑटो के शीशे टूट गए और अगली सीट पर बैठा नौ वर्षीय अल्तमस घायल हो गया। दुस्साहसी युवकों ने चीख रही महिलाओं से मारपीट भी की और रिम्मी का पर्स लूटकर फरार हो गए। पर्स में साढ़े तीन हजार रुपये, सोने की चेन व कुछ अन्य सामान थे।


बदमाशों के भाग निकलने पर राबिया ने अपने पति को फोन किया। इस पर रिजवान ने मौके पर पहुंचकर अल्तमस को एक निजी अस्पताल में पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। वारदात को अंजाम देकर भागे बदमाशों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed