फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   teenage girl brutally murdered in lucknow.

खौफनाक मौत देकर हाथ पर लिखा आई लव यू...

Thu, 23 Oct 2014 11:34 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 23 Oct 2014 11:34 AM IST
विज्ञापन
teenage girl brutally murdered in lucknow.

दिवाली के पावन पर्व से चंद घंटे पहले राजधानी को शर्मसार करने वाली एक और सनसनीखेज वारदात ने अफसरों के होश उड़ा दिए। पारा के सरोसा भरोसा गांव में बुधवार दोपहर आम के बाग में युवती का अर्द्धनग्न शव पाया गया।

विज्ञापन


मृतका की नाक व निजी अंगों से खून निकल रहा था। दाहिने हाथ पर दिल के निशान का टैटू था जिसके भीतर आई लव यू और बाहर सुधा डी.ए.वी.के. लिखा था। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


एसएसपी प्रवीण कुमार सहित अन्य अफसरों ने घटनास्थल पहुंचकर मुआयना किया। एसएसपी ने कहा कि शव की डीएनए प्रोफाइलिंग कराई जा रही है। शिनाख्त के लिए बृहस्पतिवार तक शव मर्च्युरी में सुरक्षित रखा जाएगा। इसके बाद भी शिनाख्त नहीं हुई तो पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव की सूचना गांव के प्रधान बनवारी लाल रावत ने पुलिस को दी। युवती का शव सड़क से करीब पचास मीटर अंदर मुजफ्फरखेड़ा गांव निवासी सद्दन के आम के बाग में मिला।

बॉडी पर मिले हैवानियत के निशान

teenage girl brutally murdered in lucknow.

शव पीठ के बल पड़ा था। नीले रंग की डेनिम शर्ट कंधे तक उठी हुई थी और लाल रंग की जींस पास में पड़ी थी। कुछ दूर पर चप्पलें पड़ी थीं। शव के आसपास खून बिखरा था। गर्दन पर कसने के निशान थे। युवती के पेट को बुरी तरह से नोचा गया था जिससे आंतों का कुछ हिस्सा बाहर निकला था।

पुलिस ने कुत्तों या जंगली जानवरों द्वारा शव नोचने की आशंका जताई है। एसएसपी का कहना है कि शव एक दिन पुराना है। कोई ऐसा साक्ष्य नहीं मिला है जिससे युवती के बारे में या हत्यारे का सुराग लगाया जा सके। मौके पर आया डॉग स्क्वायड भी गांव के तिराहा पर जाकर रुक गया।

फील्ड यूनिट ने घटनास्थल के साथ ही मृतका के हाथ के नाखूनों, निजी अंगों तथा शरीर के अन्य हिस्सों से नमूने एकत्र किए हैं। रेप के बाद हत्या की आशंका पर एसएसपी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

एसएसपी ने बताया कि युवती की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार तक अगर शिनाख्त नहीं होती है तो पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल करेगा व पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।

परिचित के साथ बाग में आई थी युवती!

teenage girl brutally murdered in lucknow.

युवती किसी करीबी के साथ ही बाग में आई थी। शुरुआती पड़ताल में पुलिस का मानना है कि जिस जगह पर शव मिला है, वहां तक युवती को जबरन नहीं ले जाया जा सकता। सड़क के रास्ते से आम के बाग तक पहुंचने के लिए झाड़ियों के बीच दो पगडंडी है। यहां से किसी को जबरन ले जाना संभव नहीं है।

सड़क के दूसरी तरफ व कुछ दूर पर मकान बने हैं। अगर कोई जबरदस्ती युवती को बाग में ले जाता है तो उसकी चीख-पुकार आसपास के लोगों को सुनाई दे जाती। बाग पहुंचने का एक रास्ता और है जो गांव की तरफ से है।

पुलिस को अभी यह साक्ष्य नहीं मिल सके हैं कि युवती को सड़क की तरफ से लाया गया या गांव की तरफ से। पुलिस इतना जरूर मान रही है कि युवती को कोई बरगलाकर लाया और फिर रेप के बाद उसकी हत्या कर दी।

शव की हालत देखकर माना जा रहा है कि वारदात सोमवार देर रात या मंगलवार तड़के हुई है।

टैटू के रहस्य में उलझी पुलिस

teenage girl brutally murdered in lucknow.

मृतका के हाथ में बने टैटू ने पुलिस को उलझा दिया है। एसएसपी का कहना है कि टैटू में निशा (बदला हुआ नाम) नाम लिखा है। अंतिम अक्षर अस्पष्ट है। आई लव यू के साथ लिखा निशा नाम युवती का ही माना जा रहा है।

एसएसपी का कहना है कि यह शब्द देव हो सकता है। उन्होंने कहा कि टैटू अस्पष्ट है। अगर नाम किसी युवक का है तो सुधाकर हो सकता है। उन्होंने कहा कि युवती ने टैटू में युवक का नाम लिखाया है तो वह शादीशुदा हो सकती है। अगर वह अविवाहिता होती तो टैटू न बनवाती।

यह भी माना जा रहा है कि युवती को कोई भगाकर लाया और पीछा छुड़ाने की नियत से उसकी हत्या कर दी हो। हालांकि, ग्रामीणों ने युवती के मोहान रोड स्थित किसी कॉलेज या इंस्टीट्यूट की छात्रा या कर्मचारी होने का शक जताया है। ग्रामीणों के मुताबिक जिस सड़क के पास बाग है वह आगे जाकर मोहान रोड पर खुलती है जबकि पीछे की तरफ मुजफ्फरखेड़ा, हंसखेड़ा, परसादीखेड़ा, सदरौना गांव हैं।

पारा थाना के सामने से यह सड़क कई गांव पार करते हुए मोहान रोड जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क से सिर्फ वही व्यक्ति आ-जा सकता है जो इलाके से अच्छी तरह से परिचित हो। पारा एसओ अशोक यादव का कहना है कि कॉलेज-इंस्टीट्यूट में भी छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed