{"_id":"1ecb494565248916263429063c80bc45","slug":"teenage-dies-in-an-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटी-सी गलती से चली गई मासूम की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छोटी-सी गलती से चली गई मासूम की जान
विवेक त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Mon, 18 Nov 2013 04:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंजुमन सिनेमा हॉल के पास एक मोहल्ले में 20-22 साल के दो युवकों की एक छोटी-सी गलती से एक मासूम की जान चली गई।
विज्ञापन
सुबह करीब 11 बजे दो लड़के कार चलाना सीख रहे थे। इम्तियाज की बाइक रिपेयरिंग की दुकान में 13 साल का यूसुफ काम कर रहा था। इसी दौरान, कार अनियंत्रित हो गई और दुकान में जा घुसी।
इस दुर्घटना में यूसुफ बुरी तरह कुचल गया। जब तक लोग बचाव कार्य करते, हालात बहुत बिगड़ चुके थे।
मोहल्ले में आरोपी पक्ष और यूसुफ के परिवार में लड़ाई शुरू हो गई। इस दौरान, कुछ लोग यूसुफ को ट्रामा सेंटर ले गए लेकिन वहां जांच में पता चला कि यूसुफ की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी दोनों पक्षों में झगड़ा जारी रहा।
विज्ञापन
अपने मासूम बेटे की मौत के गम में डूबे मुन्ना ने पुलिस से मामले में केस दर्ज करने की अपील की। हालांकि, पुलिस ने एहतियातन दोनों युवकों को अपनी हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन