फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   teacher misbehaved with girl student

गुरुजी ने छात्रा से कहा आई लव यू, हटाए गए

Tue, 24 Dec 2013 03:17 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Tue, 24 Dec 2013 03:17 PM IST
विज्ञापन
teacher misbehaved with girl student

लखनऊ विश्वविद्यालय में हाल में ही एक गुरुजी ने छात्रा से आई लव यू कह दिया और अभद्रता की थी।

विज्ञापन


घटना से सकते में आई छात्रा ने मामले की शिकायत विश्वविद्यालय प्रशासन से की।

इसके बाद मामले की जांच की गई और सोमवार को आरोपी गेस्ट लेक्चरर की सेवाएं समाप्त करते हुए उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। कुलपति के निर्देश पर ये कार्रवाई की गई।


लखनऊ विश्वविद्यालय में इंस्टीट्यूट ऑफ डवलपमेंट स्टडीज (आईडीएस) में एमबीई कोर्स की एक छात्रा के साथ गेस्ट लेक्चरर डॉ. असीम रस्तोगी ने छेड़खानी की।

जब गुरुजी की हरकतें बर्दाश्त से बाहर हो गईं तो छात्रा ने एलयू प्रशासन से लिखित शिकायत की। मामले की जांच में शिक्षक को दोषी पाया गया।

इसके बाद आईडीएस के डायरेक्टर प्रो. हर्ष मोहन ने उन्हें पद से हटा दिया। दरअसल, छात्रा की शिकायत पर हुई जांच पर कुलपति ने समुचित कार्रवाई करने का आदेश रजिस्ट्रार अमिताभ प्रकाश को दिया था।
विज्ञापन


उन्होंने विवि प्रशासन के इस निर्णय से डायरेक्टर को जैसे ही अवगत करवाया, उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए गेस्ट फैकल्टी को हटा दिया।

एलयू के वीमेन सेल में भी इस मामले की शिकायत हुई थी और जांच के बाद शिक्षक को दोषी पाया गया है।

फिलहाल एलयू के प्रॉक्टोरियल बोर्ड को घटना की जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, विवि प्रशासन इस मामले में कुछ भी साफ-साफ कहने से बच रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed