{"_id":"ea3f9894a31bc197a938e86d242cb7dc","slug":"step-father-rapes-daughter-in-lucknow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को बेहोशी की दवा देकर बाप ने किया बेटी का रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी को बेहोशी की दवा देकर बाप ने किया बेटी का रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 27 Jun 2015 11:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुसैनगंज इलाके में रहने वाला रोडवेज का एक संविदा चालक अपनी पत्नी को नींद की गोली देकर सौतेली बेटी से कई दिन से दुष्कर्म कर रहा था।
विज्ञापन
किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसओ हुसैनगंज शिवशंकर सिंह ने बताया कि थाना रोडवेज के संविदा चालक ने 15 साल पहले तलाकशुदा औरत से शादी की थी।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले पत्नी के अस्वस्थ होने पर उसने दवा के साथ नींद की गोली खिलाई और कमरे में सो रही सौतेली बेटी से दुष्कर्म किया। बृहस्पतिवार रात बेटी ने मां को दुखड़ा सुनाया और पुलिस को फोन किया। आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा।
विज्ञापन
वहीं लखनऊ के ही मोहनलालगंज में ठेके पर गांव के ही डबलू श्रीवास्तव ,बउवा, दीपू सोनी, परवेश व राहुल शर्मा ने बृहस्पतिवार शाम अपने रिश्तेदार के घर जा रही युवती व उसकी भाभी से छेड़छाड़ की।
युवती की मां ने शोर मचाया तो आरोपी भाग निकले। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर डबलू को हिरासत में ले लिया है।