फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   solver hijack sitting plan

अब सिटिंग प्लान तक पहुंचे सॉल्वर, सीधे दे रहे आंसर की

Tue, 12 Nov 2013 12:05 PM IST
सचिन त्रिपाठी/लखनऊ
सचिन त्रिपाठी/लखनऊ Updated Tue, 12 Nov 2013 12:05 PM IST
विज्ञापन
solver hijack sitting plan

पिछली कुछ परीक्षाओं में सॉल्वरों ने अभ्यर्थियों को मोबाइल पर एसएमएस द्वारा आंसरशीट उपलब्ध कराई।

विज्ञापन


हालांकि इस बार गिरोह ने रणनीति बदलते हुए नया तरीका ईजाद किया और सिटिंग प्लान तक सेंधमारी कर डाली।

नाका क्षेत्र के दयानंद विद्या मंदिर स्कूल में अभ्यर्थी को मिलने वाले प्रश्नपत्र क्रमांक के हिसाब से आंसर शीट परीक्षा से पहले ही उपलब्ध करा दी गई।

ऐसे में संभव है कि अगली बार सॉल्वर गिरोह कोई नया तरीका अख्तियार कर लें।

10 नवंबर को हुई परीक्षा में अधिकारियों ने 17 अभ्यर्थियों को चिह्नित किया। इन अभ्यर्थियों के पास मोबाइल होने का संदेह था।

लेकिन उनके पास मोबाइल बरामद नहीं हुआ। नाका क्षेत्र के दयानंद विद्या मंदिर में कक्ष निरीक्षक ने बागपत जिले के अंकित चौधरी को पर्ची से नकल करते देखा।

पढ़ें- ...तो इस वजह से हो रहे एसएससी के पेपर लीक

पड़ताल की गई तो पता चला कि इस बार मोबाइल से प्रश्नपत्र का कोड मंगाने की बजाय अभ्यर्थियों को पहले से ही आंसरशीट दे दी गई थी।

सॉल्वरों ने यहां तक सेंध लगा ली थी कि अभ्यर्थी को किस सिरीज का प्रश्नपत्र मिलने वाला है।

पढ़ें- परीक्षार्थियों के हुजूम से जाम हो गईं राजधानी की सड़कें

अभ्यर्थियों को इस बार कागज के टुकड़े पर सवालों के जवाब लिखकर दे दिए गए। अधिकारियों ने मोबाइल होने की आशंका के चलते संदिग्ध अभ्यर्थियों की चेकिंग करवाई पर किसी के पास कुछ नहीं मिला।

बताते चलें कि पिछले चार परीक्षाओं में लखनऊ में दो दर्जन से ज्यादा अभ्यर्थी नकल करते पकड़े गए पर जांच के नाम पर गाड़ी आगे नहीं बढ़ सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed