फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   so suspended in women harassment

खुल कर सामने आई 'आई लव यू' लिखने वाले एसओ की करतूत

Wed, 04 Sep 2013 01:52 AM IST
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
संजय त्रिपाठी/लखनऊ Updated Wed, 04 Sep 2013 01:52 AM IST
विज्ञापन
so suspended in women harassment

एसएसपी ने महिला कांस्टेबल के हाथ पर ‘दिल’ बनाने के साथ ‘आई लव यू’ लिखने का मामला तूल पकड़ने पर एसओ अलीगंज तौफीक अहमद को मंगलवार देरशाम लाइन हाजिर कर दिया है।

विज्ञापन


इससे पहले मामले की जांच कर रही सीओ कैंट ने थाने पहुंचकर एसओ के बयान लिया और घटना के समय थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों की सूची तलब की। इसके साथ ही पीड़ित कांस्टेबल को अपने ऑफिस में बुलाकर उसका भी बयान दर्ज किया।
विज्ञापन


एसओ अलीगंज तौफीक अहमद द्वारा एक महिला कांस्टेबल को अपने कक्ष में बुलाकर उसके हाथ पर ‘दिल’ बनाने के साथ ‘आई लव यू’ लिखकर छेड़खानी के मामले की तूल पकड़ने पर महकमे के आला अफसर हरकत में आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ ने महिला कांस्टेबल के हाथ पर लिखा ‘आई लव यू’

एसएसपी जे रविंदर गौड ने आरोपी एसओ से काफी देर तक पूछताछ की। इसके बाद निष्पक्ष जांच की बात कहते हुए उसे लाइन हाजिर कर दिया।

एसएसपी ने बताया कि महिला कांस्टेबल ने अभी तक कोई शिकायत नहीं की है। अखबार में छपी खबरों पर जांच के आदेश दिए गए हैं। एसओ द्वारा जांच प्रभावित किए जाने की संभावना के चलते उसे हटाया गया है।
 
उधर, डीआईजी रेंज नवनीत सिकेरा के आदेश पर मामले की जांच कर रहीं सीओ कैंट बबिता सिंह ने अलीगंज थाने पहुंचकर आरोपी एसओ तौफीक अहमद के बयान दर्ज किए। उसने अपनी सफाई देने के साथ आरोप फर्जी बताए।

इस पर सीओ ने घटना के समय थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों की सूची तलब की। इसके बाद पीड़ित कांस्टेबल को अपने ऑफिस बुलाकर उसके बयान दर्ज किए।

सूत्रों का कहना है कि पीड़िता ने सीओ को अपना जला हुआ दिखाते हुए एसओ की करतूत बताई। जांच अधिकारी का कहना है कि थाने में तैनात अन्य पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए जाएंगे।

इसके अलावा वीमेन पावर लाइन-1090 पर तैनात उस कांस्टेबल से भी बात की जाएगी जो पीड़िता की सहेली व उसके बैच की है और पीड़िता ने उसे आपबीती सुनाई थी।

लीपापोती में जुटा था महकमा
पुलिस सूत्रों ने जानकारी दी है कि एसओ अलीगंज तौफीक अहमद ने 29 अगस्त की दोपहर महिला कांस्टेबल को अपने कक्ष में बुलाकर बदसलूकी की थी। आहत कांस्टेबल ने थाने में तैनात पुलिसकर्मियों को आपबीती सुनाई।

खीझ में उसने एसओ द्वारा हाथ पर लिखी बातें मिटाने के इरादे से खरोंची। इसके बाद हाथ जला लिया। अगले दिन 30 अगस्त को सीओ अलीगंज ने उसे छुट्टी दे दी।

अपमान से परेशान महिला कांस्टेबल ने 31 अगस्त को वीमेन पॉवर लाइन में तैनात अपने बैच की कांस्टेबल को पूरी बात बता मदद मांगी, लेकिन मामला दबा दिया गया।

इसके बाद डीआईजी को वीमेन पावर लाइन से एक एसएमएस भेजा गया। उन्होंने पीड़िता को कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इसकी भनक लगने पर एसओ ने पीड़िता को फोन कर माफी मांगने के साथ मामला खत्म करने का दबाव बनाया। मामला एसओ से जुड़ा होने के कारण महकमा लीपापोती में जुटा रहा। इस बीच सोमवार को मीडिया को भनक लग गई और मामले ने तूल पकड़ लिया।

सीओ की सफाई
पीड़ित महिला कांस्टेबल को जबरन छुट्टी देने के मामले में सीओ अलीगंज अखिलेश नारायण सिंह ने सफाई दी है कि कांस्टेबल ने उन्हें जला हुआ हाथ दिखाकर छुट्टी मांगी थी। उसने एसओ की करतूत की शिकायत नहीं की थी। सीओ का कहना है कि उन्हें सोमवार शाम मामले की जानकारी हुई।

पहले भी सुर्खियों में रहीं थानेदारों की रंगीनियां
महिला कांस्टेबल से बदसलूकी में लाइन हाजिर एसओ अलीगंज तौफीक अहमद से पहले भी थानेदारों की रंगीनियां सुर्खियों में रही हैं।

मदेयगंज चौकी इंचार्ज के पद पर तैनाती के दौरान तौफीक की एक महिला से नजदीकी खासी चर्चा में रही थी। तौफीक से पहले अलीगंज के एसओ रहे अब्दुल सलाम सिद्दीकी को तत्कालीन एसएसपी आशुतोष पांडेय ने एक महिला के साथ पकड़ा था।


महकमे की बदनामी के डर से उन्हें गुपचुप तरीके से लाइन हाजिर कर दिया था। माल थाने में तैनात एसआई कामता प्रसाद अवस्थी ने एक महिला को थाना परिसर स्थित अपने आवास में बुलाकर दुष्कर्म का प्रयास किया था।

इस मामले में उसे जेल की हवा खानी पड़ी। इसके अलावा नाका कोतवाली में तैनात रहे एसआई इंद्रनारायण मिश्रा द्वारा एक महिला सब इंस्पेक्टर से छेड़खानी सुर्खियों में रही थी। महकमे की किरकिरी होने पर एसएसपी ने दोनों को हटाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed