फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Schoolgirl indecency

मासूम छात्रा से छेड़छाड़ पर शोहदे की धुनाई

Thu, 27 Mar 2014 02:27 PM IST
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 27 Mar 2014 02:27 PM IST
विज्ञापन
Schoolgirl indecency

त्रिवेणीनगर में स्कूल से लौट रही कक्षा चार की मासूम छात्रा को रोककर शोहदा छेड़छाड़ करने लगा। डरी-सहमी मासूम बचने के लिए भागी। इस पर बेखौफ शोहदे ने हाथ पकड़ लिया।

विज्ञापन


किसी तरह बचकर घर पहुंची मासूम ने मां को पूरी घटना बताई। इस पर परिवार और आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच शोहदे को दबोच लिया। जमकर धुनाई के बाद आरोपी को अलीगंज पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


दोपहर करीब साढ़े बारह बजे मासूम स्कूल से घर लौट रही थी। रास्ते में सीतापुर के हरिगांव थाना क्षेत्र निवासी प्रभात श्रीवास्तव (24) ने अभद्रता करने लगा। मासूम के अनदेखी पर प्रभात की हिम्मत बढ़ी और पीछे लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते में सन्नाटा पाकर मासूम का हाथ पकड़ लिया। घबराई छात्रा किसी तरह हाथ छुड़ाकर भागी और घर पहुंच मां को पूरी जानकारी दी। इस पर परिवार के लोगों ने पड़ोसियों को एकत्र किया और शोहदे की तलाश में निकले।

कुछ ही दूर बन रहे मकान में काम कर रहे आरोपी को दबोच लिया और धुनाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार आरोपी नशे में धुत था। गुस्साई भीड़ उसे पीटते हुए अलीगंज थाने ले गई।

पीड़ित के परिवार की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसओ श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि नौ वर्षीय छात्रा के पिता बिजली विभाग में संविदा पर काम करते हैं। मासूम घर के पास ही स्थित एक स्कूल में पढ़ती है।


छेड़छाड़ का आरोपी करीब एक हफ्ते से इलाके में ही एक निर्माणाधीन भवन में मजदूरी कर रहा था। इलाकाई लोगों का कहना है कि प्रभात और उसके साथी अक्सर गली में खड़े होकर आती-जाती छेड़छाड़ और अभद्रता करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed