{"_id":"61ac54da545f743d7a2964dd","slug":"rpf-inspector-and-sipahi-arrested-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी : सीबीआई ने किया आरपीएफ इंस्पेक्टर व सिपाही को घूस लेते गिरफ्तार, लेबर कांट्रैक्टर ने की थी शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाराबंकी : सीबीआई ने किया आरपीएफ इंस्पेक्टर व सिपाही को घूस लेते गिरफ्तार, लेबर कांट्रैक्टर ने की थी शिकायत
Sun, 05 Dec 2021 08:27 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 05 Dec 2021 08:27 PM IST
सार
भ्रष्टाचार के मामले में आरपीएफ के इंस्पेक्टर और एक सिपाही को सीबीआई की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीबीआई ने उत्तर रेलवे के लेबर कांट्रैक्टर की शिकायत पर बाराबंकी में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरपीएफ थाने के इंस्पेक्टर और एक सिपाही को 63 हजार रुपये की रिश्वत लेते दबोच लिया। सीबीआई की एंटी करप्शन विंग ने शनिवार देर रात कार्रवाई की और रविवार सुबह दोनों आरोपियों को लेकर लखनऊ आ गई।
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के बंकी कटहली निवासी लेबर कांट्रैक्टर गुफरान अहमद ने दो दिसंबर को लखनऊ में सीबीआई के एंटी करप्शन विंग के एसपी एसके खरे को इस संबंध में शिकायती पत्र दिया था। उसने पत्र के जरिए बताया था कि वह बतौर उत्तर रेलवे के गोदाम पर खाद व सीमेंट के रैक उतरवाने का काम करता है।
विज्ञापन
आरपीएफ के इंस्पेक्टर अखिलेश यादव हेड कांस्टेबल आशुतोष त्रिपाठी के जरिए नवंबर में उसके द्वारा उतरवाई गई रैक के लिए 63 हजार रुपये मांग रहे हैं। तब एसपी एसके खरे ने दरोगा अविनाश गुप्ता से जांच करवाने के बाद हेड कांस्टेबल आशुतोष के खिलाफ शनिवार को केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
दोनों आरोपी निलंबित
सीओ सिटी आतिश कुमार सिंह ने बताया कि सीबीआई की एंटी करप्शन विंग की 12 सदस्यीय टीम शनिवार रात नगर कोतवाली आई थी। इसके बाद बाराबंकी रेलवे स्टेशन जाकर दोनों आरोपियों इंस्पेक्टर अखिलेश व सिपाही आशुतोष को 63 हजार रुपये की घूस लेते गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी किए जाने की सूचना के बाद दोनों आरोपियों को निलंबित कर दिया गया है।