फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   road accident in lucknow bahraich highway

ड्राइवर की झपकी से हुआ भीषण हादसा, गईं 7 जानें

Tue, 25 Mar 2014 08:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ,बहराइच
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ,बहराइच Updated Tue, 25 Mar 2014 08:44 AM IST
विज्ञापन
road accident in lucknow bahraich highway

ड्राइवर की झपकी ने राजधानी के इंदिरानगर के एक परिवार के तीन लोगों समेत 7 जानें ले लीं।

विज्ञापन


सभी नेपालगंज से मां बागेश्वरी देवी के दर्शन कर स्कॉर्पियो से बहराइच जा रहे थे।

रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे मल्हीपुर-बहराइच मार्ग पर उलटहवा पुल पर झपकी के कारण ड्राइवर गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख सका और स्कॉर्पियो पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नाले में जा गिरी।

इस दर्दनाक हादसे में बहराइच में डीआरडीए में तैनात लेखा लिपिक लखनऊ के संजीव कुमार श्रीवास्तव (50), उनकी पत्नी सुमन (45), बेटी श्रेया (18) की मौत हो गई।
विज्ञापन


संजीव का बेटा 20 वर्षीय सुयश हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके चेहरे पर चोटें आई हैं।

संजीव रविवार को परिवार के साथ नेपालगंज में मां बागेश्वरी के दर्शन करने गए थे।

उनके साथ रुपईडीहा के दौलतपुर निवासी मित्र मनीष वर्मा (35), उनके बहनोई धनावपुर निवासी दिलीप वर्मा (30), सहयोगी बघमरवा निवासी ननकू (40) भी थे।

नेपालगंज जाने के लिए मनीष ने केवलपुर निवासी देवीदयाल वर्मा की स्कार्पियो ली थी। नेपालगंज में बागेश्वरी मंदिर में पूजा करने के बाद 25 किलोमीटर दूर पर्यटन स्थल करनाली घूमने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद देर शाम रुपईडीहा लौटे। दौलतपुर में मनीष के घर सभी ने भोजन किया और रात 10:30 बजे के आसपास बहराइच के लिए निकले।

करीब एक घंटे बाद स्कार्पियो कार का ड्राइवर नूर मोहम्मद (38) नियंत्रण खो बैठा और कार उलटहवा पुल की रेलिंग तोड़ती हुई नाले में जा गिरी।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने स्कार्पियो कार से सुयश को गाड़ी से बाहर निकाला, जबकि अन्य लोग दम तोड़ चुके थे।

घायल सुयश ने सुनाई हादसे की कहानी
सुयश को जब गाड़ी से बाहर निकाला गया तो वह बेहोशी की हालत में था। उसे बहराइच जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उसके चेहरे पर चोटें आई हैं। होश में आने के बाद सुयश ने पूरा घटनाक्रम बताया।

उसने बताया कि ड्राइवर को झपकी आ रही थी, इसी बीच यह हादसा हो गया। जब उसे माता-पिता और बहन की मौत की खबर सुनते ही वह बदहवास हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed