फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   rape with two minors in lucknow

एक ही दिन एक गांव की दो लड़कियों का रेप

Sun, 26 Apr 2015 12:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 26 Apr 2015 12:07 PM IST
विज्ञापन
rape with two minors in lucknow

लखनऊ निगोहा क्षेत्र में दो किशोरियों संग दुराचार हुआ। विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया और झाड़ियों में फेंक कर चले गए। 

विज्ञापन


साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। एक ही दिन में दो वारदात से तनाव है। वहीं, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों मामलों के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

निगोहां के एक गांव का रहने वाला किसान अपनी पत्नी संग गेहूं की कटाई के लिए शुक्रवार शाम खेत गया था। वापस दोनों घर लौटे तो उनकी 16 वर्षीय बेटी नहीं मिली।
विज्ञापन


काफी तलाश के बाद वह खेतों की ओर झाड़ियों के पास बदहवास मिली। बाद में किशोरी ने आपबीती सुनाई।

बताया कि वह बाग के पास गई थी। तभी करनपुर निवासी अनीस रावत उसे झाड़ियों में उठा ले गया और दुराचार किया। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराने के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता से मांगी तंबाकू और उठा ले गया बेटी

rape with two minors in lucknow

वहीं, निगोहां इलाके में ही एक किसान के घर में मुंडन संस्कार था। वहां नौटंकी चल रही थी। इसमें कोइली खेड़ा का गूड्डू रावत भी गया था।

शुक्रवार रात गूड्डू अपने परिचित मजदूर के घर पर पहुंचा। मजदूर अपनी पंद्रह वर्षीय बेटी के साथ बाहर सो रहा था। गूड्डू ने मजदूर से तंबाकू मांगी। मजदूर घर के भीतर चला गया।

लौटने पर उसकी बेटी गायब थी। खेतों की ओर से उसे अपनी बेटी की चीख-पुकार सुनाई दी। बेटी ने बताया कि गुड्डू उसे उठाकर लाया और दुराचार किया। पुलिस ने गुड्डू और अनीस रावत की तलाश में दबिश दी और उनको गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed