फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rape with minor girl in up

आजादी का जश्न मनाकर लौट रही लड़की के साथ हुआ दुष्कर्म

Mon, 17 Aug 2015 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,हमीरपुर Updated Mon, 17 Aug 2015 09:59 AM IST
विज्ञापन
Rape with minor girl in up

यूपी के हमीरपुर जिले में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रही कक्षा पांच की छात्रा को रास्ते में अगवाकर कस्बे के हिस्ट्रीशीटर ने उससे दुष्कर्म किया। छात्रा के बेहोश होने पर आरोपी ने उसे कुएं में फेंकने का प्रयास किया।

विज्ञापन


तभी किसी व्यक्ति के ललकारने पर वह भाग निकला। छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।कस्बे में बस स्टैंड के पास पावर कारपोरेशन में कार्यरत एक लाइनमैन परिवार के साथ रहता है। उसकी 11 वर्षीय पुत्री विद्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर दोपहर 12 बजे घर वापस आ रही थी।
विज्ञापन


तभी रास्ते में नई बस्ती निवासी हिस्ट्रीशीटर बल्लू ने उसे पिता का कुछ सामान उसके पास रखा होने का झांसा दिया और अगवाकर पुराने बैलाही बाजार के पास झाड़ियों में ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां आरोपी ने बालिका से दुष्कर्म किया। जख्मी होकर बालिका बेहोश हो गई तो आरोपी ने मरा समझकर उसे कुएं में फेंकने का प्रयास किया। तभी वहां से गुजर रहे एक शख्स ने उसे ललकारा तो वह भाग निकला।

आधा घंटे तक रास्ते में बेहोश पड़ी रही लड़की

Rape with minor girl in up

किसी अनहोनी की आशंका में वह शख्स घटनास्थल पर न जाकर अन्य लोगों को बुलाने चला गया। इस दौरान करीब आधा घंटा तक बच्ची बेहोश होकर वहीं पड़ी रही। बाद में ग्रामीणों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर एसडीएम रामसुरेश वर्मा,सीओ सीताराम पीड़िता के घर पहुंचे। एएसपी आदित्य प्रकाश वर्मा ने पीड़ित बालिका से घटना की जानकारी ली।

एएसपी ने बताया कि पीड़ित लाइनमैन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष शिवमिलन ने बताया कि आरोपी 15 दिन पूर्व ही जेल से छूटकर आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed