प्रधान के बेटे ने घर में घुसकर किया गांव की लड़की का रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी को घर में अकेली पाकर बीते शनिवार रात ग्राम प्रधान पुत्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया। रविवार को पूरे दिन पुलिस मामले में सुलह की कोशिश करती रही। लड़की के परिवारीजनों के विरोध पर पुलिस ने सोमवार को केस दर्ज किया। सोमवार को किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार है।
कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत एक गांव निवासी ग्रामीण का खेत ग्राम प्रधान के खेत से सटा हुआ है। शनिवार शाम ग्रामीण खेत की सिंचाई कर रहा था। मौके पर ग्राम प्रधान पुत्र रामलखन भी मौजूद था। रामलखन के खेत की भी सिंचाई हो रही थी।
रामलखन ने ग्रामीण को अपने खेत की देखभाल करने की बात कही और घर चला गया लेकिन रामलखन अपने घर जाने के बजाए खेत की सिंचाई कर रहे ग्रामीण के घर पहुंच गया। घर पर उसकी 16 वर्षीय बेटी अकेली थी। रामलखन ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
मौके पर बेहोश हुई लड़की, आरोपी फरार
किशोरी मौके पर बेहोश हो गई। घटना के बाद रामलखन मौके से फरार हो गया। देर रात पिता के घर पहुंचने पर किशोरी ने व्यथा सुनाई। सुबह मामला कोतवाली पहुंचा तो पुलिस प्रधान पुत्र का मामला जानकर सुलह समझौता कराने में जुट गई लेकिन पीड़ित किशोरी सुलह करने को तैयार नहीं हुई।
इस पर सोमवार को केस दर्ज कर पीड़ित किशोरी को महिला पुलिस अभिरक्षा में चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। प्रभारी निरीक्षक राजाराम का कहना है कि आरोपी घटना के बाद से फरार है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।