फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   policeman 's wife suicide case

उसने फोन पर कहा, बच्चों को संभालना, मैं जा रही हूं...

Tue, 20 Aug 2013 07:19 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 20 Aug 2013 07:19 AM IST
विज्ञापन
policeman 's wife suicide case

बाजारखाला क्षेत्र के मोतीझील स्थित सचिवालय कालोनी में बच्चों को पीटने को लेकर पति से कहासुनी के बाद एक महिला ने फंदे से लटककर जान दे दी।

विज्ञापन


फांसी लगाने से पहले उसने पति को फोन मिलाकर ‘बच्चों का ख्याल रखना, मैं जा रही हूं’ कहकर फोन काट दिया। घबराए पति ने पड़ोसी महिला को फोन कर तुरंत घर भेजा।
विज्ञापन


धक्का मारकर अंदर घुसने पर वह कमरे में दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी मिली। कंट्रोल रूम सूचना देने के साथ ही पड़ोसी आननफानन में उसको नीचे उतारकर ट्रॉमा सेंटर ले गए जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ बाजारखाला नरेंद्र सिंह राणा के मुताबिक, मूलत: पवनी खुर्द आजमगढ़ निवासी विपिन कुमार सिंह मुख्यमंत्री सुरक्षा शाखा में आरक्षी के पद तैनात है।

वह पिछले डेढ़ महीने से पत्नी विंध्यवासिनी उर्फ नीतू सिंह (29) व दो बच्चों आदित्य (5) व आयुष (3) के साथ मकान नंबर ईडी-95, सचिवालय कालोनी मोतीझील में रह रहा था। बेटा आदित्य कक्षा एक व आयुष प्लेग्रुप में एलपीएस स्कूल में पढ़ते हैं।


सोमवार सुबह बच्चे की पिटाई करने पर पति व पत्नी में जमकर कहासुनी हो गई। थोड़ी देर बाद पति अपनी ड्यूटी पर चला गया व बच्चे स्कूल।

सुबह साढ़े ग्यारह बजे के करीब विंध्यवासिनी ने विपिन को फोन मिलाया और ‘बच्चों का ख्याल रखना, मैं जा रही हूं’ बात कहकर फोन काट दिया।

घबराए पति ने कई बार फोन मिलाया लेकिन उसका फोन उठा नही। इसके बाद उसने एक पड़ोसी महिला को फोन कर जल्दी घर जाने को कहा।

जब वह महिला घर पहुंची तो दरवाजा बंद मिला। जैसे ही वह धक्का मारकर अंदर पहुंची तो अंदर का दृश्य देखकर उसकी चीख निकल गई। अंदर विंध्यवासिनी उसने बाहर आकर अन्य पड़ोसियों को बुलाया और पति व 100 नंबर डायल कर पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना पर पुलिस ने उसको नीचे उतारकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed