{"_id":"60e2a6468ebc3edfe449c069","slug":"police-encounter-with-goons-in-bikapur-kotwali-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: पुलिस व बदमाशों की मुठभेड़ में 25 हजार का ईनामी गिरफ्तार, दो को लगी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अयोध्या: पुलिस व बदमाशों की मुठभेड़ में 25 हजार का ईनामी गिरफ्तार, दो को लगी गोली
Mon, 05 Jul 2021 11:57 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:57 AM IST
सार
अयोध्या के बीकापुर में पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए जबकि तीन की गिरफ्तारी हुई है। इनमें से अभिषेक तिवारी 25 हजार रुपये का ईनामी बदमाश है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अयोध्या में सोमवार को पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार हुए हैं। मुठभेड़ में दो को गोली लगी है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, बीकापुर के चौरे मोतीगंज रोड पर निधियांवा के पास पुलिस की 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश अभिषेक तिवारी के साथियों के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगी है जबकि तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
तीनों ही बदमाश इनायतनगर थाना क्षेत्र के हैं। बताया जा रहा है कि अभिषेक तिवारी गिरफ्तारी से बचने के लिए अपहरण का ड्रामा कर रहा था।
बदमाश शुभम पाठक और प्रमोद कोरी के पैर में गोली लगी है।