{"_id":"1b4a6307927393bdc5bb933b3d64b6eb","slug":"police-casual-dress-stop-eve-teasing","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनके जाल में फंसे तो कोई न बचाएगा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इनके जाल में फंसे तो कोई न बचाएगा
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Mon, 25 Nov 2013 10:24 AM IST
विज्ञापन
शोहदों पर शिकंजा कसने के लिए एसएसपी ने खास योजना बनाई है। इसके चलते छेड़खानी के चिह्नित इलाकों में महिला पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में निकलेंगी। छेड़खानी करने वालों के साथ ही चेन व पर्स लुटेरों को पकड़ने में उनकी मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
एसएसपी जे रविंदर गौड ने कैंप ऑफिस में अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारियों की बैठक में रविवार को शोहदों व चेन-पर्स लुटेरों की धरपकड़ के आदेश दिए।
पढ़ें- लाउंज में की लड़की से छेड़छाड़, हुई मारपीट
विज्ञापन
कहा कि आमतौर पर महिला विद्यालयों, पार्क व अन्य खास स्थानों पर छेड़खानी की शिकायत आती है। ऐसे में छेड़खानी के चिह्नित स्थानों पर महिला कांस्टेबल या सब इंस्पेक्टर को सादे कपड़ों में भेजा जाए।
विज्ञापन
कुछ दूरी पर पुलिस की टीम मौजूद रहेगी। सादे कपड़ों में टहल रही महिला पुलिसकर्मी को आम महिला समझकर शोहदे छेड़खानी का प्रयास कर सकते हैं या फिर उसकी मौजूदगी में अन्य महिला से छेड़खानी में गुरेज नहीं करेंगे।
पढ़ें- नाबालिग ने गलत इरादे से मासूम को दबोचा
ऐसे में शोहदे को आसानी से दबोचा जा सकेगा। इसी तरह चेन व पर्स स्नैचिंग के लिए चिह्नित स्थानों पर भी महिला पुलिसकर्मी को सादे कपड़ों में भेजा जाएगा।
गले में चेन व कंधे पर पर्स टंगा होगा। झपट्टा मारते ही वह खुद लुटेरे को पकड़ने का प्रयास करेंगी।
बच निकलने पर थोड़ी दूर मौजूद पुलिस टीम घेरेगी। इस अभियान को शहर के पूर्वी व ट्रांसगोमती क्षेत्र में तत्काल शुरू कराने के आदेश दिए।
क्राइम की और खबरों के लिए यहां आएं...