फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   NIA arrested businessman of fake currency in Gonda.

गोंडा: एनआईए के छापे में नकली नोटों का कारोबारी गिरफ्तार, बांग्लादेश से लाकर यूपी में खपाता था

Mon, 01 Feb 2021 08:12 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Mon, 01 Feb 2021 08:12 PM IST
विज्ञापन
NIA arrested businessman of fake currency in Gonda.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

राष्ट्रीय जॉच एजेंसी (एनआईए) मुम्बई की चार सदस्सीय टीम ने रविवार की रात गोंडा पुलिस के साथ नगवा गांव में छापा मारा। एनआईए और गोंडा पुलिस की संयुक्त टीम ने बांग्लादेश से नकली नोट लाकर यहां खपाने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी को अदालत के समक्ष पेश किया। जहां से ट्रांजिट रिमांड के बाद उसे संग लेकर मुंबई के लिए रवाना हो गई।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष वजीरगंज संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि मुंबई में 04 दिसम्बर 2018 को राष्ट्रीय जॉच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने मुंबई के भिवंडी में नकली नोट का कारोबार करने वाले गिरोह के आठ सदस्यों को पकड़ा था जबकि एक सदस्य टीम को चकमा देकर फरार हो गया था। जिसकी एनआईए तभी से तलाश कर रही थी।
विज्ञापन


पकड़े गए गिरोह के सदस्यों से जब एनआईए की टीम ने पूछताछ की तो बड़ा खुलासा हुआ। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह सभी बांग्लादेश से नकली नोट लाकर यहां उसे देश के विभिन्न राज्यों के जनपदों में खपाते हैं। थानाध्यक्ष के मुताबिक पकड़े गए गिरोह के सदस्यों ने एनआईए की टीम को यह भी बताया कि उनका फरार साथी यूपी के गोंडा जनपद के कोतवाली देहात क्षेत्र के मुगलजोत खोरहंसा का रहने वाला मो. शादाब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद एनआईए की टीम के विवेचक ने मो. शादाब के खिलाफ एनआईए कोर्ट मुंबई में गैर जमानतीय वारंट की अदालत से याचना की। अदालत ने गैर जमानतीय वारंट जारी कराने के बाद इसी सूचना पर रविवार की देर शाम एनआईए मुंबई के निरीक्षक अमूल कडू, उप निरीक्षक विष्णु शिंदे, सहायत उप निरीक्षक मनोज सिंह व कान्सटेबिल अरूण मोरे की टीम गोंडा पहुंची।


एनआईए की टीम ने थानाध्यक्ष वजीरगंज संतोष कुमार तिवारी, उप निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा व कान्सटेबिल चन्दन मिश्रा के साथ क्षेत्र के नगवा गांव में छापा मारकर आरोपी मो. शादाब को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए मो. शादाब को एनआईए ने अदालत के समक्ष पेश किया। जहां से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद से साथ लेकर मुंबई रवाना हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed