बेकाबू हुई कार, ड्राइवर गिरफ्तार पर हो गया फरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजरतगंज के डालीबाग में शनिवार शाम एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने कई
जुटी भीड़ ने कार चालक को दबोचकर पुलिस को सौंप दिया। इस बीच एक घायल को उसका साथी इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर चला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल के न मिलने पर मामला रफा-दफा करने में जुट गई।
अफरातफरी के बीच चालक मौके से खिसक लिया। बाद में लोगों का गुस्सा देख पुलिस ने कार कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, हादसे का शिकार हुए एक वकील ने पुलिस को तहरीर दी है।
डालीबाग में गन्ना संस्थान के
पास शाम करीब पांच बजे तेज रफ्तार सैंट्रो कार (यूपी 32सीटी 8815) एक युवक
को टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे खड़े वाहनों से जा टकराई।
हादसे से
मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने चालक अजय विश्वकर्मा को कार समेत
दबोचकर पुलिस को सौंप दिया। इस बीच घायल के बारे में जानकारी की गई तो पता
चला कि उसका साथी उसे किसी अस्पताल ले गया है।
काफी कोशिश के बाद भी घायल
का पता न चलने पुलिस ने आरोपी चालक को जाने दिया। इससे लोग भड़क उठे।
हंगामा होते देख पुलिस ने कार कब्जे में लेकर आरोपी को जल्द पकड़ने का
आश्वासन देकर स्थिति संभाली।
वहीं, कार की टक्कर से कानपुर रोड एलडीए
कॉलोनी वकील अभिषेक सिंह की बाइक भी टूट गई थी। अभिषेक ने थाने में तहरीर
दी है।