फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man tortures his sister in law with electric shock.

नहीं बनाए 'अवैध' संबंध तो भाभी से की दरिंदगी!

Tue, 30 Dec 2014 04:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 30 Dec 2014 04:58 PM IST
विज्ञापन
man tortures his sister in law with electric shock.

बीकेटी के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने अपने देवर पर अवैध संबंध बनाने के लिए धमकाने व विरोध करने पर करंट लगाकर जलाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


इलाज के दौरान डॉक्टरों को उसके एक हाथ की अंगुलियां तक काटनी पड़ीं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विवाहिता का आरोप है कि करीब 20 साल पहले उसकी शादी हुई थी। उसके सास-ससुर की मौत हो चुकी है। विवाहिता का आरोप है कि उसका देवर विशंभर शराब के नशे में धुत होकर आये दिन उसके साथ अश्लील हरकतें करता है।
विज्ञापन


विरोध करने पर 8 सितंबर को विशंभर ने विवाहिता को मारा-पीटा और करंट लगा दिया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। उसे बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान दाहिने हाथ की अंगुलियों को झुलसने से काटना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में नहीं हुई सुनवाई

man tortures his sister in law with electric shock.

विवाहिता का आरोप है कि इस मामले में शिकायत करने पर भी बीकेटी थाने में सुनवाई नहीं हुई तो उसने महिला आयोग में गुहार लगाई।

महिला आयोग के निर्देश पर सीओ बीकेटी ने जांच की। जांच में मामला सही पाये जाने पर सीओ के आदेश व विवाहिता की तहरीर पर सोमवार दोपहर बीकेटी थाने में देवर विशंभर के खिलाफ कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई।

एसओ विजय शंकर यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed