{"_id":"92f7cda43f0cc5dfb9bedf0162631cdb","slug":"man-rape-his-daughter-in-kanpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता कई साल से कर रहा है बेटी के साथ कर रहा ‘गंदा काम’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता कई साल से कर रहा है बेटी के साथ कर रहा ‘गंदा काम’
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 01 Oct 2015 11:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के बर्रा में किशोरी ने अपने केडीए कर्मी पिता पर रेप का आरोप लगाया है। किशोरी का कहना है कि पिता उसके साथ मारपीट और शारीरिक शोषण करते हैं। उसे घर से कहीं आने जाने नहीं देते। किसी तरह ब्रह्मकुमारी संस्था की महिलाओं के साथ वह थाने पहुंची।
विज्ञापन
वहीं पुलिस का कहना है कि किशोरी की तहरीर पर उसके पिता को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मारपीट, छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज किया गया है।
किशोरी ने बताया केडीए कर्मी पिता ने उसकी मां को तलाक देने के बाद दूसरी शादी की थी। लेकिन कुछ दिन बाद वह भी छोड़कर चली गईं। 2012 में पहली बार पिता ने उसके साथ रेप किया।
विज्ञापन
इसके बाद भी कई मर्तबा गंदी हरकत की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करते थे और घर से निकलने नहीं देते थे। पिछले साल भी पिता के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, पुलिस जांच करने भी पहुंची, लेकिन पिता ने मामला रफा दफा करा दिया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपी पिता रेप की बात से इनकार कर रहा है। लिहाजा नाबालिग के साथ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है, रेप की पुष्टि होने पर धारा बढ़ा दी जाएगी।