फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man murders his wife with demad of bike

शर्मनाकः बाइक के लिए ले ली बीवी की जान

Tue, 07 Oct 2014 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली Updated Tue, 07 Oct 2014 09:45 AM IST
विज्ञापन
man murders his wife with demad of bike

रायबरेली शहर के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे लोधन मजरे नरसवां गांव में रविवार रात पति ने दहेज में बाइक और अंगूठी न मिलने पर पत्नी की हत्या कर दी। उसका शव झोपड़ी में पड़ा मिला।

विज्ञापन


गांव पहुंचे मृतका के भाई ने अपने जीजा पर बहन की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की छह साल पहले शादी हुई थी।
विज्ञापन


गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र के पूरे लाला मजरे अटौरा बुजुर्ग गांव की रहने वाली सुर्जकली की शादी छह साल पहले डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे लोधन मजरे नरसवां गांव निवासी राम सुमेर से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम सुमेर ट्रैक्टर चालक है। दंपती के दो बेटियां भी हैं। इनमें खुशबू तीन साल और कुसुम डेढ़ साल की हैं। पूरा परिवार गांव में झोपड़ी बनाकर रहता है।

गले पर मिले रस्सी के निशान

man murders his wife with demad of bike

रविवार रात महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव झोपड़ी में ही पड़ा मिला। ग्रामीणों की मानें तो महिला के गले में रस्सी के निशान मिले।

इससे आशंका जताई जा रही है कि रस्सी से गला कसकर उसकी हत्या की गई है। उधर, घटना की सूचना मिलने पर भाई रामेश्वर गांव पहुंचा। उसका आरोप है कि राम सुमेर बाइक और सोने की अंगूठी मांग रहा था।

मांग पूरी न होने पर उसने बहन की हत्या कर दी। गांव पहुंची कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाल विद्या सागर ने बताया कि तहरीर पर पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

दूसरी शादी करने की देता था धमकी

man murders his wife with demad of bike

सुर्जकली की बड़ी बहन सूर्यवती का आरोप है कि रामसुमेर का किसी और महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। आए दिन वह बहन को जान से मारकर दूसरी शादी करने की धमकी देता था।

पति के डर से बहन ने डेढ़ लाख के जेवर उसके पास रख दिए थे। बताया कि घटना के दिन ही बहन सूर्जकली और उसका पति राम सुमेर उसके यहां पूरे बिखारी मजरे नकफुलहा आए थे।

यहां राम सुमेर ने उसके सामने ही बहन को मारा पीटा था और जेवर लेकर चला गया।

सुलह का दबाव बना रही पुलिस से हुई नोकझोंक
मायके पक्ष का आरोप है कि घुरवारा के सिपाही पति से रुपये लेकर समझौता करने की बात कर रहे थे, लेकिन भाई तैयार नहीं था।

वहीं पुलिस ने ज्यादा दबाव बनाने की कोशिश की तो परिवारीजनों की सिपाहियों से नोकझोंक हो गई।

जबरन सुलह करवाने की बात आलाधिकारियों तक न पहुंच जाए, इसलिए बाद में पुलिस को मुकदमा दर्ज करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed