फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man beaten on showing blue film to small girls

बच्चियों को टॉफी-चॉकलेट देकर दिखाता था ब्ल्यू फिल्म

Sun, 08 Nov 2015 09:10 AM IST
Updated Sun, 08 Nov 2015 09:10 AM IST
विज्ञापन
man beaten on showing blue film to small girls

गोमतीनगर के जुगौली में शनिवार रात मासूम बच्चियों को ब्ल्यू फिल्म दिखाने के आरोप में इंदिरानगर के टिकापुरवा निवासी झोलाछाप आफाक हुसैन (55) को लोगों ने दबोच लिया।

विज्ञापन


जमकर पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने क्लीनिक जाकर छानबीन की तो एक मिनी लैपटॉप मिला है। जांच के लिए लैपटॉप जब्त कर लिया गया है।

झोलाछाप आफाक करीब 20 साल से जुगौली में अवध क्लीनिक चला रहा है। शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे कक्षा दो व तीन में पढ़ने वाली दो बच्चियां झोलाछाप के क्लीनिक गईं थीं। अचानक कोई मरीज वहां आ गया।
विज्ञापन

चॉकलेट के बहाने बच्चियों को दिखाता था ब्‍ल्यू फिल्म

man beaten on showing blue film to small girls

उसने देखा कि दो बच्चियां झोलाछाप के मिनी लैपटॉप पर ब्ल्यू फिल्म देख रही थीं। उसने शोर मचाकर लोगों को एकत्र कर लिया। भीड़ ने झोलाछाप को दबोच लिया और लात-घूसों से जमकर पिटाई की।

लोग उसे पकड़कर थाना ले गए और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। एसओ श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि झोलाछाप को फिलहाल थाना पर बैठा लिया गया है।

लोगों ने बताया कि झोलाछाप आफाक बच्चियों को टॉफी-चॉकलेट बांटता है। वह दस साल तक की बच्चियों को क्लीनिक बुलाकर फिल्में दिखाता है। आफाक का कहना है कि बच्चे कई साल से क्लीनिक में फिल्में देखते हैं। जो भी बच्चा आता है वह उसे टॉफी या चॉकलेट जरूर देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed