फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: 13 solvers arrested in SSC exam

लखनऊ : एसएससी की परीक्षा में 13 सॉल्वर गिरफ्तार, आरोपियों को कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल 

Sun, 24 Oct 2021 01:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 24 Oct 2021 01:31 AM IST
सार

दूसरे के स्थान पर दे रहे थे स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट। परीक्षा करा रही नोडल एजेंसी टीसीएस ने मूल आवेदन व प्रारंभिक परीक्षा के प्रवेशपत्र की फोटो में अंतर से पकड़ा मामला।

विज्ञापन
Lucknow: 13 solvers arrested in SSC exam
demo pic - फोटो : istock

विस्तार

स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (एसएससी) के स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट में अभ्यर्थियों के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचे 13 सॉल्वरों को शुक्रवार शाम आशियाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। परीक्षा करा रही नोडल एजेंसी टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने मूल आवेदन व प्रारंभिक परीक्षा के प्रवेशपत्र की फोटो में अंतर पाए जाने पर छानबीन कर ये खेल पकड़ा। टीसीएस के अधिकारी की तहरीर पर आशियाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शनिवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


टीसीएस के अधिकारियों के मुताबिक, एसएससी के स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट से पहले दिसंबर 2020 में प्रारंभिक परीक्षा हुई थी। उसके परीक्षा फॉर्म व प्रवेशपत्र में कुछ ऐसे लोगों के फोटो लगे थे, जो मूल आवेदन के फोटो से मेल नहीं खा रहे थे। उक्त लोगों को चिह्नित कर लिया गया था। इसके बाद शुक्रवार को जब स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट हुआ तो पूछताछ कर 13 लोगों को रंगे हाथ दबोच लिया गया। इनके पास से 14,693 रुपये की नकदी, तीन मोबाइल फोन व प्रवेशपत्र समेत अन्य जाली दस्तावेज बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन


आशियाना इंस्पेक्टर धीरज कुमार शुक्ल ने बताया कि मामले में टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज के वेन्यू हेड रंभू रैना की तहरीर पर पकड़े गए 13 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना आदि धाराओं के साथ ही 6/10 उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रयागराज का कोचिंग संचालक है सरगना
पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि सॉल्वर गैंग का मास्टरमाइंड प्रयागराज का कोचिंग संचालक है। उसने एसएससी का फॉर्म भरने वाले लोगों से प्रारंभिक परीक्षा व स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट में पास कराने का ठेका लिया था और मोटी रकम वसूली थी। कोचिंग संचालक के साथ परीक्षा पास कराने का उसे ठेका देने वालों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी पुलिस ने की है। 

ये आरोपित आए पकड़ में 

  • राहुल कुमार पटेल निवासी ग्राम रामपुर, थाना सोरांव, प्रयागराज
  • रामप्रकाश गुप्ता निवासी भटबूलिया नाथ नगर दौहरा, जिला दौहरा 
  • सूरज कुमार निवासी ग्राम गौनवन, थाना नवलपुर, पटना
  • अशोक कुमार निवासी ग्राम कटरा दयाराम, थाना सोरांव, प्रयागराज
  • मोहम्मद यासीन निवासी मुबारकपुर उपरहार, कौड़िहार, थाना नवाबगंज, प्रयागराज
  • आलोक प्रभाकर पटेल निवासी कमैलपुर जलालपुर, भटपुरा खुटनाना, सोरांव, प्रयागराज 
  • मान सिंह पटेल निवासी चढी का पुर नौरपुर, सोरांव, प्रयागराज
  • अंकित पटेल निवासी चक श्याम, थाना कोरांव, प्रयागराज
  • उपेंद्र कुमार निवासी सादीपुर, थाना हंसवर, अंबेडकरनगर
  • मुकेश कुमार निवासी गजेहडी, पोस्ट पप्सा पोलपुर, प्रयागराज
  • सुमित सोनी निवासी सोरांव, प्रयागराज
  • अनिल कुमार निवासी सकरामऊ, सोरांव, प्रयागराज
  • संजीव कुमार यादव निवासी जगुनी डीह, थाना बहरिया, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed