फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Loot with a man in ambedkarnagar.

अंबेडकरनगर: बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर कर्मचारी से तीन लाख रुपये लूटे

Mon, 28 Jun 2021 05:35 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर Published by: ishwar ashish Updated Mon, 28 Jun 2021 05:35 PM IST
सार

अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय में दिनदहाड़े हुए लूट व गोलीकांड से हड़कंप मच गया। लुटेरे तीन लाख रुपये लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन
Loot with a man in ambedkarnagar.
लूटकांड मामले में पूछताछ करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय के अयोध्या मार्ग पर सोमवार को बाइक से आए सशस्त्र बदमाशों ने दिनदहाड़े रेडियंट कैश मैनेजमेंट कंपनी के कर्मचारी को गोली मार दी। इसके बाद करीब तीन लाख रुपये से भरा बैग लूट कर अयोध्या की तरफ भाग गए। गोली बाइक सवार कर्मचारी के दाहिने पैर की जांघ में लगी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


जानकारी होते ही पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की लेकिन सफलता नहीं मिली। इस बीच घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में एसपी आलोक प्रियदर्शी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। साथ ही जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़ित से मुलाकात की और जरूरी जानकारी प्राप्त की। घटना का पर्दाफाश करने के लिए जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह अकबरपुर कोतवाली अन्तर्गत भड़सार गांव निवासी रामप्रकाश (28) पुत्र रामनिहोर प्रतिदिन की तरह घर से बाइक द्वारा अकबरपुर के लिए निकला। वह रेडियंट कैश मैनेजमेंट का कर्मचारी है। अकबरपुर अयोध्या मार्ग स्थित विभिन्न प्रतिष्ठानों से उसने 2 लाख 75 हजार रुपये नकद एकत्र किया। इसके बाद उसे बैग में रखकर अकबरपुर नगर स्थित एक्सिस बैंक में जमा करने जा रहा था। वह अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर ही एक राईस मिल के निकट पहुंचा, तो इसी बीच पीछे से एक बाइक पर सवार तीन सशस्त्र बदमाश वहां पहुंचे और उसे रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कि रामप्रकाश कुछ समझ पाता, बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने रुपये से भरा बैग छीनना शुरु कर दिया। युवक ने जब विरोध किया, तो एक बदमाश ने उसे गोली मार दी। गोली युवक के दाहिने पैर की जांघ में लगी। इसके बाद बदमाश रुपये से भरा बैग लेकर अयोध्या की तरफ भाग खड़े हुए, जबकि रामप्रकाश सड़क पर गिर गया।


दिनदहाड़े दुस्साहसिक ढंग से हुई लूट की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी होते ही अकबरपुर कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई। कोतवाल अमित सिंह तत्काल पुलिस बल के साथ बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की लेकिन सफलता नहीं मिली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम से पिस्टल का एक खोखा बरामद हुआ है। उधर, घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed