फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   land mafiya threatens to kill for opposing illigal construction.

अवैध निर्माण का विरोध: पार्षद व उसके पति को माफिया की धमकी, '50 लाख लो, मुंह बंद रखो वर्ना जान से मार दूंगा'

Sun, 01 May 2022 12:51 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 01 May 2022 12:51 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में इस बात की पुष्टि हो गई है कि अशोक पाठक व उसके साथी, विनोद कृष्ण के घर पर गए थे। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है, कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
land mafiya threatens to kill for opposing illigal construction.
सांकेतिक फोटो

विस्तार

अमीनाबाद के घंटाघर पार्क की जमीन पर अवैध निर्माण का विरोध कर रही पार्षद सुनीता सिंघल और उनके पति विनोद कृष्ण सिंघल को 50 लाख रुपये लेकर मुंह बंद करने और विरोध पर भू-माफिया ने जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। पार्षद सुनीत सिंघल के पति विनोद कृष्ण सिंघल ने स्थानीय थाने में आरोपी अशोक पाठक व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


पीड़ित विनोद कृष्ण सिंघल के मुताबिक, अमीनाबाद के घंटाघर पार्क की जमीन पर कब्जा कर अवैध मार्केट का निर्माण भू-माफिया अशोक पाठक व उसके साथियों द्वारा करवाया जा रहा था। विनोद कृष्ण सिंघल व उनकी पत्नी पार्षद सुनीत सिंघल इसका विरोध कर रहे थे। बृहस्पतिवार को एलडीए की ओर से अवैध निर्माण ध्वस्त करने का आदेश दिया गया था। उसके दूसरे दिन शुक्रवार शाम अशोक पाठक अपने साथियों के साथ विनोद के घर पहुंच गए।
विज्ञापन


विनोद ने बताया कि वह घर पर नहीं थे। इसके चलते वहीं से फोन मिलाया और कहा कि 50 लाख रुपये लेकर आया हूं। इसको ले लो और अपना मुंह बंद कर लो, नहीं तो दोनों को जान से मार दूंगा। इस पर विनोद ने मामले की जानकारी अमीनाबाद पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अमीनाबाद बृजेश द्विवेदी के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में इस बात की पुष्टि हो गई है कि अशोक पाठक व उसके साथी, विनोद कृष्ण के घर पर गए थे। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है, कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed